Breaking News

कानपुर देहात-जिला यात्री एवं मालकर अधिकारी श्रीमती स्मिता जी वर्मा ने कानपुर झांसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर चलाया चेकिंग का अभियान

जिला यात्री एवं मालकर अधिकारी श्रीमती स्मिता जी वर्मा ने कानपुर झांसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर चलाया चेकिंग का अभियान

इस दौरान उपरोक्त दल के अधिकारी ने जहां वाहन चालकों को पढ़ाया यातायात के नियमों तथा कानूनो का पढ़ाया पाठ, वहीं उन्होंने जनपद में 9 दिसंबर 2023 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से अधिक से अधिक वादों का निस्तारण कराने के लिए किया प्रेरित

छत्तीसगढ़ से दिल्ली जा रही एक लग्जरी बस का उपरोक्त दल के अधिकारी ने किया चालान उपरोक्त कार्यवाही से जनपद के सड़क एवं परिवहन विभाग के खजाने में लाखों रुपए की आय में हुई वृद्धि

कानपुर देहात …जिला यात्री एवं मालकर अधिकारी स्मिता वर्मा जी ने अपनी टीम के सदस्यों के साथ कानपुर झांसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर घूम घूम कर वाहनों की चेकिंग करने का अभियान चलाया…. इस अभियान के दौरान पी.टी.यो. कानपुर देहात श्रीमती वर्मा ने कई दर्जन वाहनों के जहां चालान किए वहीं उन्होंने वाहनों के चालकों को जनपद में 9 दिसंबर 2023 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के संबंध में विस्तृत रूप से जानकारी भी दी इस दौरान उपरोक्त दल के अधिकारी ने करीब आधा दर्जन वाहनों को सीज करके उन्हें पुलिस की सुपुर्दगी में दे दिया….

जिला यात्री एवं मालकर अधिकारी स्मिता जी वर्मा ने एक मुलाकात के दौरान बताया कि जनपद में संचालित स्कूली वाहनों पर कड़ी नजर रखी जा रही है .. वहीं वाहन चालकों को यातायात के नियमों तथा सड़क सुरक्षा के नियमों के अलावा सड़क एवं परिवहन विभाग के नियमों तथा कानून का पालन करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है उन्होंने एक अन्य सवाल के जवाब में स्पष्ट रूप से कहा कि यातायात के नियमों तथा सड़क सुरक्षा के नियमों की अवहेलनाकरते हुए मिलने वाले वाहनों के नियमानुसार चालान किए जाएंगे एवं जनपद में वाहनों की चेकिंग का अभियान निरंतर जारी रहेगा…

About sach-editor

Check Also

मेडिकल कॉलेज में आयुष्मान कार्ड से पहली बार हुआ घुटने का ऑपरेशन, 55 वर्षीय मरीज को मिला निशुल्क इलाज 2 साल से चलने-फिरने में थी दिक्कत, ओपीडी में सलाह के बाद हुआ ऑपरेशन, मेडिकल कॉलेज के ऑर्थो सर्जन डॉ. आर.के. गौतम की टीम ने किया सफल सर्जरी — कानपुर देहात, मेडिकल कॉलेज में आयुष्मान भारत योजना के तहत पहली बार घुटने का सफल ऑपरेशन किया गया। 55 वर्षीय मरीज को 2 साल से बाएं घुटने में दिक्कत थी और चलने-फिरने में परेशानी हो रही थी। ओपीडी में जांच के बाद डॉक्टरों ने ऑपरेशन की सलाह दी थी। आयुष्मान कार्ड से हुआ पूरी तरह निशुल्क इलाज प्रमोद कुमार पुत्र रामचंद्र उम्र 55 वर्ष निवासी खजुआ रामपुर के आयुष्मान लाभार्थी होने के कारण मरीज का ऑपरेशन पूरी तरह निःशुल्क किया गया। भर्ती के बाद ऑर्थो सर्जन डॉक्टर आर.के गौतम एवं अन्य विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने सर्जरी को अंजाम दिया।

मेडिकल कॉलेज में आयुष्मान कार्ड से पहली बार हुआ घुटने का ऑपरेशन, 55 वर्षीय मरीज …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *