Breaking News

कानपुर देहात। पीएम पोषण योजना के तहत मिलने

मध्यान्ह भोजन की राशि में हुई बढ़ोतरी, छात्रों को मिलेगा और बेहतर पौष्टिक भोजन

कानपुर देहात। पीएम पोषण योजना के तहत मिलने वाले मध्यान्ह भोजन की राशि में प्रति छात्र बढ़ोतरी की गई है। कक्षा 1 से 5 के लिए प्रति छात्र अब 6.19 रुपए जबकि कक्षा 6 से 8 के विद्यार्थियों के लिए प्रति छात्र अब 9.29 रुपए खर्च होंगे। नई दर 1 दिसंबर 2024 से प्रभावी हो गई है जिसका सीधा फायदा स्कूल में अध्यनरत छात्रों को मिलेगा। उप्र में करीब 1 करोड़ 75 लाख छात्रों को इसका लाभ मिलेगा। केंद्र सरकार की तरफ से भी राज्यों के मुख्य सचिव को यह पत्र जारी किया गया था जिसके बाद 11 फरवरी 2025 को बेसिक शिक्षा महानिदेशक कंचन वर्मा ने आदेश जारी किया है। बता दें यूपी के अंदर मिड डे मील तैयार करने का खर्च क्लास एक से 5 तक पर 5.45 रुपए था जिसे 6.19 रुपए प्रति छात्र कर दिया गया है ऐसे ही कक्षा 6 से 8 तक का 8.17 रुपए था जिसे बढ़ाकर 9.29 रुपए कर दिया है। मौजूदा समय में बढ़ती महंगाई को देखते हुए सरकार ने यह फैसला लिया है। इससे छात्रों को बेहतर खाना मिलेगा।
60 राशि केंद्र सरकार देती है-
मिड मिल के अंतर्गत आने वाले खर्च में करीब 60 फीसदी राशि केंद्र सरकार और 40 फीसदी राशि प्रदेश सरकार देती है। केंद्र के इस फैसले के बाद सभी जिलों के बेसिक शिक्षा अधिकारी के पास यह आदेश पहुंच गया है। इसको किसी भी स्थिति में एक दिसंबर 2024 से लागू किया जाएगा।

About sach-editor

Check Also

कानपुर देहात में गेहूं खरीद पर संकट ➡️ बारदाना की कमी से 30+ केंद्र प्रभावित ➡️ कानपुर देहात का मामला ➡️ 58 क्रय केंद्र बनाए गए, 27,500 मीट्रिक टन लक्ष्य ➡️ लेकिन 30 से अधिक केंद्रों पर खरीद शुरू नहीं ➡️ अब तक सिर्फ 315 किसानों से खरीद ➡️ करीब 2205 मीट्रिक टन गेहूं ही खरीदा गया ➡️ बारदाना (बोरे) की भारी कमी ➡️ कानपुर फैक्टरी से सप्लाई में देरी ➡️ कोटेदारों से वैकल्पिक व्यवस्था में भी दिक्कत ➡️ भुगतान व नुकसान के कारण कोटेदार असहमत ➡️ किसान मजबूरी में सस्ते दाम पर बेच रहे गेहूं ➡️ MSP ₹2585, लेकिन बाजार में ₹2200-2300 मिल रहा ➡️ सोमवार से सप्लाई शुरू होने की उम्मीद ➡️ अधिकारियों का दावा—जल्द स्थिति सुधरेगी बारदाना संकट से किसानों को नुकसान

कानपुर देहात में गेहूं खरीद पर संकट ➡️ बारदाना की कमी से 30+ केंद्र प्रभावित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *