Breaking News

कानपुर देहात-सिकंदरा पुलिस व सर्विलांस टीम के संयुक्त प्रयासों से 12 किलो 630 ग्राम अवैध गांजा के साथ एक अभियुक्त आया पुलिस की गिरफ्त में

सिकंदरा पुलिस व सर्विलांस टीम के संयुक्त प्रयासों से 12 किलो 630 ग्राम अवैध गांजा के साथ एक अभियुक्त आया पुलिस की गिरफ्त में

.. अवैध गांजा की कीमत पुलिस ने बताई है 120000 रुपए


कानपुर देहात ….थाना सिकन्दरा पुलिस, स्पेशल टीम व सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्यवाही से एक नफर अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए अभियुक्त के कब्जे से 12 किलो 630 ग्राम गांजा (कीमत करीब 1,20000 रूपये) बरामद किया है….

बताते चलें कि अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन, कानपुर, आलोक सिंह व पुलिस उपमहानिरीक्षक, रेन्ज कानपुर, कानपुर, जोगेन्द्र कुमार के कुशल मार्गदर्शन में पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात बीबीजीटीएस मूर्ति के निर्देशन में जनपद कानपुर देहात में अपराध नियन्त्रण की दिशा में घटनाओं की रोकथाम व खुलासे हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में, थाना सिकन्दरा पुलिस, स्पेशल टीम व सर्विलांस टीम ने संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुये मुखबिर की सूचना पर दिनांक 25.03.2024 को समय 11.30 बजे अभियुक्त ऊधव राजपूत पुत्र स्व0 सोबरन निवासी ग्राम महाबलीपुर थाना कोतवाली कन्नौज जनपद कन्नौज उम्र करीब 29 वर्ष को सूर्या ओवर ब्रिज के नीचे हाइवे से गिरफ्तार करते हुए अभियुक्त के कब्जे से 12 किलो 630 ग्राम गांजा बरामद किया है पुलिस ने बताया है कि अभियुक्त की गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना सिकन्दरा पर मु0अ0सं0 064/2024 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त को नियमानुसार माननीय न्यायलाय के समक्ष नियमानुसार प्रस्तुत किया जा रहा है…. उपरोक्त अभियुक्त के गिरफ्तारी करने में
प्रभारी निरीक्षक श्री महेश कुमार थाना सिकन्दरा जनपद कानपुर देहात, निरीक्षक अपराध देवेन्द्र कुमार सिंह थाना सिकन्दरा,निरीक्षक जनार्दन प्रताप सिंह प्रभारी स्पेशल टीम जनपद कानपुर देहात, उ0नि0 भारत सिंह प्रभारी स्पेशल टीम जनपद कानपुर देहात, उ0नि0 चरण सिंह थाना सिकन्दरा जनपद कानपुर देहात, हे0का0 124 ध्यानेन्द्र सिंह सर्विलांस सेल जनपद कानपुर देहात, हे0का0 760 अजीत सिंह सर्विलांस सेल जनपद कानपुर देहात, हे0का0 685 चन्द्रप्रकाश स्पेशल टीम जनपद कानपुर देहात, का0 1059 अकरम सर्विलांस सेल जनपद कानपुर देहात, का0 896 कपिल कुमार सर्विलांस सेल जनपद कानपुर देहात, का0 18 मुकेश कुमार स्पेशल टीम जनपद कानपुर देहात, का0 1206 प्रहलाद सिंह स्पेशल टीम जनपद कानपुर देहात, का0 172 रविन्द्र रावत स्पेशल टीम जनपद कानपुर देहात, का0 761 अलोक सिंह स्पेशल टीम जनपद कानपुर देहात, का0 645 धीरज सिंह थाना सिकन्दरा जनपद कानपुर देहात, का0 1124 अनिल कुमार थाना सिकन्दरा जनपद कानपुर देहात, का0 611 नीरज कुमार थाना सिकन्दरा जनपद कानपुर देहात, अनुचर रवि कुमार जनपद कानपुर देहात का सराहनीय योगदान रहा…

About sach-editor

Check Also

विधूना औरैया झगड़ा करने जाने की सूचना पर पुलिस ने डंडों से भरी

विधूना औरैया झगड़ा करने जाने की सूचना पर पुलिस ने डंडों से भरी स्कॉर्पियो पकड़ी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *