Breaking News

बिधूना,औरैया-बीमारियों ने पसारे पांव मरीजों की चारपाई बिछी गांव-गांव

बीमारियों ने पसारे पांव मरीजों की चारपाई बिछी गांव-गांव

अस्पतालों में मरीजों की जुट रही भीड़ अप्रशिक्षित झोलाछाप डॉक्टर हुए सक्रिय

 

बिधूना,औरैया। अचानक तापमान बढ़ने के साथ ही मौसम का मिजाज बदल गया है और बीमारियों ने पांव पसारना तेज कर दिया है। आलम यह है कि विभिन्न बीमारियों से पीड़ित मरीजों की बिधूना तहसील क्षेत्र के सरकारी व प्राइवेट अस्पतालों में भारी भीड़ जमा हो रही है साथ ही बीमारियां बढ़ने का फायदा उठाकर नीम हकीम झोलाछाप अप्रशिक्षित डॉक्टर भी मरीजों के शोषण में तेजी से जुट गये हैं। पिछले लगभग एक पखवारे से अचानक मौसम का मिजाज बदलने और तापमान में काफी वृद्धि होने के साथ से मच्छरों का भी प्रकोप जोरों पर बढ़ गया है, जिससे मलेरिया, वायरल फीवर, खांसी, जुकाम, फ्लू डायरिया, पेट दर्द, उल्टी जैसी बीमारियों का भीषण प्रकोप हो जाने से हालत यह है कि गांव गांव घर-घर उपरोक्त बीमारियों से पीड़ित मरीजों की चारपाइयां बिछी हुई नजर आ रही है।
बीमारियां बढ़ने के चलते हालत यह है कि बिधूना तहसील क्षेत्र के सरकारी व अस्पतालों के साथ प्राइवेट अस्पतालों में भी मरीजों की भारी भीड़ जुटती दिख रही है। मौसम का मिजाज बदलने से जोरों पर फैली बीमारियों का फायदा उठाकर क्षेत्र में नीम हकीम अप्रशिक्षित झोलाछाप डॉक्टर भी उपचार कर मरीजों का मनमाने तरीके से शोषण करने में सक्रिय हो गए हैं। ऐसा नहीं है कि तेजी से बढ़ी इन बीमारियों के संबंध में चिकित्सा विभाग को इसकी जानकारी नहीं है बल्कि चिकित्सा विभाग के बीमारियों पर अभी नियंत्रण के प्रयास यहां नाकाफी साबित होते नजर आ रहे हैं। विजय नारायण बाथम अनिल कुमार सिंह सूर्य प्रताप सिंह श्याम सुंदर शाक्य राजपाल सिंह भदौरिया आदि क्षेत्रीय बुद्धिजीवियों व बीमारियों से पीड़ित लोगों ने जिलाधिकारी व स्वास्थ्य विभाग के उच्चाधिकारियों को शिकायती पत्र भेज कर जल्द बीमारियों से बचाव एवं नियंत्रण के लिए पर्याप्त कारगर कदम उठाए जाने की मांग की है। इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि बदले मौसम के चलते छुटपुट बीमारियां चल रही है साथ ही स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है चिकित्सा कर्मियों द्वारा बीमारियों पर नियंत्रण और उपचार के हर संभव प्रयास किये जा रहे हैं।

About sach-editor

Check Also

ब्लॉक गेट के पास जिला कार्यालय में व्यापारियों ने जमकर खेली होली प्रतिनिधि उद्योग व्यापार मंडल के नेतृत्व में रंगों से सराबोर हुआ आयोजन

ब्लॉक गेट के पास जिला कार्यालय में व्यापारियों ने जमकर खेली होली प्रतिनिधि उद्योग व्यापार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *