अमीन संघ भोगनीपुर तहसील के अध्यक्ष बने भुवनेंद्र सिंह “सत्यम”
कानपुर देहात (दैनिक स्वतंत्र निवेश)। भोगनीपुर तहसील सभागार में उत्तर प्रदेश अमीन संघ की तहसील कार्यकारिणी का निर्विरोध चुनाव सेवानिवृत्त रघुनाथ सिंह की अध्यक्षता में संपन्न कराया गया। जिसमें अध्यक्ष भुवनेंद्र सिंह सत्यम को सर्व सम्मति से चुना गया। वहीं मंत्री आकाश कुमार, उपाध्यक्ष रामप्रकाश यादव, कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार, संगठन मंत्री अरविंद कुमार यादव को चुना गया। पूर्व अध्यक्ष शील कुमार, राजकुमार राठौर, विपेंद्र सिंह, चरण सिंह, मोहम्मद असगर, मोहम्मद रफी, रमेशचंद्र मौजूद रहे। पदाधिकारियों को बधाई दी।