Breaking News

औरैया।-चिचौली में स्थापित डायलसिस यूनिट का जिलाधिकारी ने किया लोकार्पण

चिचौली में स्थापित डायलसिस यूनिट का जिलाधिकारी ने किया लोकार्पण

औरैया। 100 शैय्या जिला चिकित्सालय से सम्बद्ध स्वशासी मेडिकल कॉलेज, चिचौली में स्थापित डायलसिस यूनिट के कियाशील होने पर मंगलवार को जिलाधिकारी नेहा प्रकाश ने लोकार्पण कर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि जनपद के लिए बड़े ही खुशी की बात है कि डायलसिस के लिए अब तक किडनी के मरीजों को जनपद से बाहर जाना पडता था लेकिन अब उन्हें वह सारी सुविधा अपने ही जनपद में प्राप्त होगी। डायलसिस के लिए दो मरीज मर्ती थे, जिनसे जिलाधिकारी ने वार्ता की और मरीजो के द्वारा अवगत कराया गया कि उनके द्वारा इसके पहले अपनी डायलसिस जालौन, कन्नौज एवं सैफई मेडिकल कॉलेज में कराना पड़ता था। उद्घाटन के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा० सुनील कुमार वर्मा, मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डा० कर्नल अरविन्द कुशवाहा, डा० राकेश सिंह उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी आदि उपस्थित रहें।

About sach-editor

Check Also

ब्लॉक गेट के पास जिला कार्यालय में व्यापारियों ने जमकर खेली होली प्रतिनिधि उद्योग व्यापार मंडल के नेतृत्व में रंगों से सराबोर हुआ आयोजन

ब्लॉक गेट के पास जिला कार्यालय में व्यापारियों ने जमकर खेली होली प्रतिनिधि उद्योग व्यापार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *