Breaking News

औरैया-सदर कोतवाली पुलिस ने 1100 ग्राम नाजायज गांजा के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

सदर कोतवाली पुलिस ने 1100 ग्राम नाजायज गांजा के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

औरैया …. सदर कोतवाली की पुलिस ने अपने मजबूत सूचना तंत्र के सहयोग से नाजायज गांजा के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया…. गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से पुलिस ने 1100 ग्राम नाजायज गांजा बरामद किया है….
मालूम हो किपुलिस अधीक्षक औरैया श्रीमती चारू निगम व अपर पुलिस अधीक्षक औरैया दिगम्बर कुशवाहा के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में व क्षेत्राधिकारी सदर महेन्द्र प्रताप के निकट पर्यवेक्षण में तथा थाना प्रभारी कोतवाली औरैया पंकज मिश्रा के नेतृत्व में थाना कोतवाली औरैया पुलिस टीम ने गस्त/चेकिंग के दौरान अपने मजबूत सूचना तंत्र के सहयोग से अभियुक्त श्याम पुत्र मंगल सिंह ठाकुर निवासी सत्तेश्वर थाना कोतवाली जनपद औऱैया उम्र करीब 32 वर्ष को मय 1100 ग्राम गांजा के साथ फंफूद नहर पुल से हाईवे की तरफ जाने वाले रास्ते पर से गिरफ्तार कर लिया…. पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध मुकदमा अपराध संख्या 1083/23 धारा 8/20 NDPS एक्ट पंजीकृत कर माननीय न्य़ायालय के समक्ष पेश किया गया है…. पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध जनपद की सदर कोतवाली में कई आपराधिक मुकदमे भी पहले से दर्ज है उपरोक्त अभियुक्त की गिरफ्तारी करने में सदर कोतवाली औरैया के उपनिरीक्षक तन्मय चौधरी एवं उनकी टीम के अन्य सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा….

About sach-editor

Check Also

मेडिकल कॉलेज में आयुष्मान कार्ड से पहली बार हुआ घुटने का ऑपरेशन, 55 वर्षीय मरीज को मिला निशुल्क इलाज 2 साल से चलने-फिरने में थी दिक्कत, ओपीडी में सलाह के बाद हुआ ऑपरेशन, मेडिकल कॉलेज के ऑर्थो सर्जन डॉ. आर.के. गौतम की टीम ने किया सफल सर्जरी — कानपुर देहात, मेडिकल कॉलेज में आयुष्मान भारत योजना के तहत पहली बार घुटने का सफल ऑपरेशन किया गया। 55 वर्षीय मरीज को 2 साल से बाएं घुटने में दिक्कत थी और चलने-फिरने में परेशानी हो रही थी। ओपीडी में जांच के बाद डॉक्टरों ने ऑपरेशन की सलाह दी थी। आयुष्मान कार्ड से हुआ पूरी तरह निशुल्क इलाज प्रमोद कुमार पुत्र रामचंद्र उम्र 55 वर्ष निवासी खजुआ रामपुर के आयुष्मान लाभार्थी होने के कारण मरीज का ऑपरेशन पूरी तरह निःशुल्क किया गया। भर्ती के बाद ऑर्थो सर्जन डॉक्टर आर.के गौतम एवं अन्य विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने सर्जरी को अंजाम दिया।

मेडिकल कॉलेज में आयुष्मान कार्ड से पहली बार हुआ घुटने का ऑपरेशन, 55 वर्षीय मरीज …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *