घर से बालक हुआ गायब गुमशदगी दर्ज
अजीतमल,औरैया। जनपद इटावा के गॉव भरेह निवासी बीरेन्द्र पुत्र छदामी लाल वर्तमान में बाल विकास संस्थान इण्टर कलेज विधानगर बाबरपुर में सफाई कर्मचारी के पद पर कार्य करता है तथा विधालय में ही अपने परिवार के साथ रहता है। वीरेन्द्र ने कोतवाली पुलिस को लिखित तहरीर देते हुये बताया कि उसका 14 वर्षीय पुत्र मोहित कुमार सोमवार को समय 8 बजे शाम से बिना बताये चुपचाप कहीं चला गया है। जिसकी सूचना उसने डायल 112 को भी दी थी, और जिसकी तलास सभी रिस्तेदारी एवं जान पहचान वालो के यहा की गयी है लेकिर उसका कही पता नही चल सका है। कोतवाली पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
Sach Ke Karib
