Breaking News

कानपुर देहात,-नदी में मछली का शिकार करने गए युवक की नदी के गहरे पानी में डूब कर हुई मौत

नदी में मछली का शिकार करने गए युवक की नदी के गहरे पानी में डूब कर हुई मौत

खबर लिखे जाने तक पुलिस नदी के गहरे पानी में डूबे हुए युवक के शव की स्थानीय गोताखोरों की मदद से करा रही है तलाश

कानपुर देहात,,, रसूलाबाद थाना क्षेत्र के दलम भवनपुर गांव में रिंद नदी में बने चेक डैम पुल पर शनिवार की रात्रि में जाल मछली का शिकार करने गया एक युवक नदी के गहरे पानी में डूब करके नदी के पानी के तेज बहाव के साथ बह गया जिसके फल स्वरुप उसकी मौत हो गई,,, घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने खबर लिखे जाने तक स्थानीय गोताखोरों तथा स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से नदी के गहरे पानी में डूबे हुए युवक के शव की तलाश कराने में जुटी है,,,
प्राप्त जानकारी के आधार पर रसूलाबाद थाना क्षेत्र के दलम भवनपुर निवासी 30 वर्षीय आलोक पुत्र संतोष संखवार शनिवार की रात्रि में गांव के नजदीक से गुजरी हुई रिंद नदी पर बने हुए चैक डैम पुल के नजदीक जाल डालकर मछली पकड़ने गया था,, पानी के तेज बहाव के साथ वह अचानक नदी के गहरे पानी में डूब गया और वह पानी के तेज बहाव के साथ बह गया, घटना की जानकारी पर मौके पर पहुंचे मृतक युवक के परिजनों ने उपरोक्त घटना की सूचना पुलिस को दी सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों के सहयोग से नदी के गहरे पानी में डूबे हुए युवक की शव की खोजबीन शुरू की लेकिन खबर लिखे जाने तक मृतक युवक का शव नहीं मिल पाया है,, मृतक के परिजनों ने बताया है कि शनिवार को दिन में नदी में गांव के कई लोगों के द्वारा जाल डालकर मछली का शिकार किया जा रहा था इसी दौरान अचानक मौके पर पहुंची पुलिस ने नदी में जाल डालकर मछली का शिकार कर रहे लोगों को भगा करके जाल हटवा दिया था,, इस कारण आलोक रात्रि में नदी में मछली का शिकार करने गया था,,

About sach-editor

Check Also

मेडिकल कॉलेज में आयुष्मान कार्ड से पहली बार हुआ घुटने का ऑपरेशन, 55 वर्षीय मरीज को मिला निशुल्क इलाज 2 साल से चलने-फिरने में थी दिक्कत, ओपीडी में सलाह के बाद हुआ ऑपरेशन, मेडिकल कॉलेज के ऑर्थो सर्जन डॉ. आर.के. गौतम की टीम ने किया सफल सर्जरी — कानपुर देहात, मेडिकल कॉलेज में आयुष्मान भारत योजना के तहत पहली बार घुटने का सफल ऑपरेशन किया गया। 55 वर्षीय मरीज को 2 साल से बाएं घुटने में दिक्कत थी और चलने-फिरने में परेशानी हो रही थी। ओपीडी में जांच के बाद डॉक्टरों ने ऑपरेशन की सलाह दी थी। आयुष्मान कार्ड से हुआ पूरी तरह निशुल्क इलाज प्रमोद कुमार पुत्र रामचंद्र उम्र 55 वर्ष निवासी खजुआ रामपुर के आयुष्मान लाभार्थी होने के कारण मरीज का ऑपरेशन पूरी तरह निःशुल्क किया गया। भर्ती के बाद ऑर्थो सर्जन डॉक्टर आर.के गौतम एवं अन्य विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने सर्जरी को अंजाम दिया।

मेडिकल कॉलेज में आयुष्मान कार्ड से पहली बार हुआ घुटने का ऑपरेशन, 55 वर्षीय मरीज …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *