Breaking News

औरैया-बाइकों की भिड़ंत में दंपति घायल महिला रेफर

बाइकों की भिड़ंत में दंपति घायल महिला रेफर

 

– स्थानीय औरैया-इटावा मार्ग स्थित हाजी पेट्रोल पंप के समीप हुई दुर्घटना

औरैया। शहर के औरैया-इटावा मार्ग पर स्थित हाजी पेट्रोल पंप के समीप गुरुवार को अपराह्न बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। जिससे बाइक सवार दंपति घायल हो गयें। दुर्घटना की घायलों को स्थानीय जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया, जहां से चिकित्सकों ने गंभीर अवस्था में महिला को बाहर रेफर कर दिया। .कोतवाली क्षेत्र के ग्राम आनेपुर निवासी प्रमोद कुमार नागर 25 वर्ष आज माह की प्रेग्नेंट अपनी 23 वर्षीय पत्नी रोशनी के साथ गुरुवार को अपराह्न करीब 3:30 बजे बाइक द्वारा औरैया बाजार करने आ रहे थे। जैसे ही बाइक स्थानीय औरैया-इटावा मार्ग स्थित हाजी पेट्रोल पंप की समीप पहुंची उसी समय सामने से आ रही बाइक से टक्कर हो गई। टक्कर लगने से बाइक सवार दंपति सड़क पर गिरकर घायल हो गयें। जबकि दूसरी बाइक चालक बाइक समेत मौके से भाग जाने में सफल रहा। दुर्घटना के दोनों घायलों को निजी साधन से स्थानीय जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां से चिकित्सकों ने गंभीर हालत में महिला को प्राथमिक उपचार की बाद सौ शैय्या अस्पताल चिचोंली रेफर कर दिया। दुर्घटना की जानकारी पर परिजन अस्पताल पहुंच गये थें।

About sach-editor

Check Also

कानपुर देहात में गेहूं खरीद पर संकट ➡️ बारदाना की कमी से 30+ केंद्र प्रभावित ➡️ कानपुर देहात का मामला ➡️ 58 क्रय केंद्र बनाए गए, 27,500 मीट्रिक टन लक्ष्य ➡️ लेकिन 30 से अधिक केंद्रों पर खरीद शुरू नहीं ➡️ अब तक सिर्फ 315 किसानों से खरीद ➡️ करीब 2205 मीट्रिक टन गेहूं ही खरीदा गया ➡️ बारदाना (बोरे) की भारी कमी ➡️ कानपुर फैक्टरी से सप्लाई में देरी ➡️ कोटेदारों से वैकल्पिक व्यवस्था में भी दिक्कत ➡️ भुगतान व नुकसान के कारण कोटेदार असहमत ➡️ किसान मजबूरी में सस्ते दाम पर बेच रहे गेहूं ➡️ MSP ₹2585, लेकिन बाजार में ₹2200-2300 मिल रहा ➡️ सोमवार से सप्लाई शुरू होने की उम्मीद ➡️ अधिकारियों का दावा—जल्द स्थिति सुधरेगी बारदाना संकट से किसानों को नुकसान

कानपुर देहात में गेहूं खरीद पर संकट ➡️ बारदाना की कमी से 30+ केंद्र प्रभावित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *