Breaking News

कानपुर देहात-अकबरपुर में बने हुए आसरा आवासो के लिए 287 परिवारों की दोबारा होगी जांच

कानपुर देहात-अकबरपुर में बने हुए आसरा आवासो के लिए 287 परिवारों की दोबारा होगी जांच

कानपुर देहात। अकबरपुर कस्बे में अकबरपुर रूरा मार्ग के किनारे बने हुए आसरा आवास के लिए पहला सर्वे में पात्र पाए गए 287 परिवारों की दोबारा जांच कराई जाएगी।इसके बाद उन्हें आवास का आवंटन होगा।
अकबरपुर नगर पंचायत क्षेत्र की रूरा रोड के किनारे 888आसरा आवास बने हुए हैं। इनमें से अभी केवल ढाई सौ आवास ही आवंटित किए जा चुके हैं। उपरोक्त आवासों को बनाने वाली कार्यदाई संस्था सीएनडीएस से नगर पंचायत ने अभी मात्र ढाई सौ आवास अधिग्रहित किए हैं। डूडा की ओर से पात्रों का चयन करके उपरोक्त आवासों का आवंटन किया जाना है। करीब 10 माह पूर्व हुई जांच में उपरोक्त आवासों के लिए 287 परिवार पात्रता सूची में आए थे। हालांकि यह जांच पुरानी हो गई है ऐसे में कई परिवारों के द्वारा अपनी रहने की व्यवस्था कहीं ना कहीं कर ली गई है। डूडा कार्यालय के लिपिक हिमांशु मिश्रा ने बताया है कि दीपावली के पहले पात्रों का चयन करके उपरोक्त अवसान का आवंटन किया जाने का कार्य प्रस्तावित है। पात्र परिवारों को कुल ढाई सौ आवास दिए जाने हैं। परियोजना निदेशक डूडा अजय कुमार ने बताया है कि पूर्व में 287 पात्र चयनित परिवारों का दोबारा सत्यापन कराया जाना है जल्द ही परिवारों की सूची का विवरण सत्यापन के लिए अकबरपुर तहसील भेजा जाएगा।।

About sach-editor

Check Also

अकबरपुर, कानपुर देहात योगी सरकार की महत्वाकांक्षी 102-108 निःशुल्क एंबुलेंस सेवा जिसे गरीबों के लिए जीवनदायिनी माना जाता है, कानपुर देहात में सेवा प्रदाता कंपनी के कर्मचारियों की मनमानी और लापरवाही के चलते मजाक बनकर रह गई है। न वर्दी, न पहचान – कौन मरीज, कौन कर्मचारी पता ही नहीं

कानपुर देहात में 102-108 एंबुलेंस सेवा भगवान भरोसे: पायलट-EMT उड़ा रहे हैं कंपनी के आदेशों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *