Breaking News

उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री ने राज्य के उच्च शिक्षा के क्षेत्र में निजी निवेश को

मुख्यमंत्री ने राज्य के उच्च शिक्षा के क्षेत्र में निजी निवेश को
प्रोत्साहन देने के लिए नई नीति तैयार करने के निर्देश दिए

प्रदेश में एक मण्डल-एक विश्वविद्यालय की परिकल्पना पूरी हो चुकी,
अब हमारा लक्ष्य एक जिला-एक विश्वविद्यालय का होना चाहिए : मुख्यमंत्री

उच्च शिक्षा में निजी निवेश वर्तमान समय की अनिवार्य
आवश्यकता, अन्य राज्यों की सम्बंधित नीति का अध्ययन किया जाए

नई नीति में आकांक्षात्मक जनपदों में विश्वविद्यालयों की
स्थापना पर अतिरिक्त प्रोत्साहन का प्रावधान होना चाहिए

नई नीति में निवेशकों को स्टाम्प ड्यूटी में छूट, कैपिटल
सब्सिडी आदि प्रोत्साहन को यथोचित स्थान दिया जाए

विजय शंकर कौशल ✍️…..

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज यहां अपने सरकारी आवास पर आहूत एक उच्चस्तरीय बैठक में राज्य के उच्च शिक्षा के क्षेत्र में निजी निवेश को प्रोत्साहन देने के लिए नई नीति तैयार करने के निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि विगत 07 वर्षों में सतत प्रयासों से प्रदेश में एक मण्डल-एक विश्वविद्यालय की परिकल्पना पूरी हो चुकी है। सभी 18 मण्डलों में विश्वविद्यालयों की स्थापना हो चुकी है। कई मण्डलों में निर्माण कार्य जारी है। मण्डलों के बाद अब हमारा लक्ष्य एक जिला-एक विश्वविद्यालय का होना चाहिए। वर्तमान में 35 जनपदों में विश्वविद्यालय की उपलब्धता है, शेष असेवित जिलों में विश्वविद्यालयों के लिए निजी क्षेत्र बड़ा सहयोगी बन सकता है। उच्च शिक्षा में निजी क्षेत्र के वित्तपोषण को प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। यह हमारे उद्देश्यों की पूर्ति में पूरक की भूमिका निभा सकते हैं।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रदेश में उच्च शिक्षा की बढ़ती मांग को देखते हुए, निजी निवेश उच्च शिक्षा तक पहुंच बढ़ाने के सरकारी प्रयासों में सहायक हो सकता है। इससे छात्रों के लिए उपलब्ध संस्थानों, पाठ्यक्रमों और सीटों की संख्या में वृद्धि होगी। साथ ही, शिक्षा और अनुसंधान की गुणवत्ता को बढ़ाने के प्रयासों में भी सहायता मिलेगी।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि भारत के सबसे युवा राज्य के रूप में उत्तर प्रदेश उच्च शिक्षा में एक विशेष स्थान रखता है। उत्तर प्रदेश, जिसकी औसत आयु 21 वर्ष है, जो वर्ष 2030 तक बढ़कर 26 वर्ष हो जाएगी और भारत की युवा आबादी में इसका योगदान 16.5 प्रतिशत होगा। वर्तमान में उत्तर प्रदेश की ग्रास एनरोलमेंट रेट ;ळम्त्द्ध 25.6 प्रतिशत है, जिसे राष्ट्रीय शिक्षा नीति ;ळम्त्द्ध के अनुसार वर्ष 2035 तक 50 प्रतिशत तक बढ़ाना आवश्यक है। निजी निवेश प्रोत्साहन नीति इस अन्तर को पूरा कर सकती है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि उच्च शिक्षा में निजी निवेश वर्तमान समय की अनिवार्य आवश्यकता है। अन्य राज्यों की सम्बंधित नीति का अध्ययन किया जाए। स्टेकहोल्डर्स से संवाद कर यथाशीघ्र उच्च शिक्षा प्रोत्साहन नीति तैयार कर प्रस्तुत की जाए। नई नीति में निवेशकों को स्टाम्प ड्यूटी में छूट, कैपिटल सब्सिडी आदि प्रोत्साहन को यथोचित स्थान दिया जाए।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि नई नीति में आकांक्षात्मक जनपदों में विश्वविद्यालयों की स्थापना पर अतिरिक्त प्रोत्साहन का प्रावधान होना चाहिए। इसे प्राथमिकता दें। इसी प्रकार, विश्व की टॉप रैंकिंग वाले विश्वविद्यालयों के कैम्पस के प्रस्ताव पर भी विशेष प्रोत्साहन का प्रावधान किया जाए।
————

About sach-editor

Check Also

यूपी में सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर- लखनऊ प्रदेश में आतंकी घटना को लेकर अलर्ट किया गया,जम्मू कश्मीर में मजदूरों की हत्या के बाद यूपी में अलर्ट,राजधानी के VVIP इलाकों को निशाना बनाने का इनपुट मिला,चारबाग रेलवे स्टेशन और हवाई अड्डे पर अलर्ट घोषित,विधानसभा,

यूपी में सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर- लखनऊ प्रदेश में आतंकी घटना को लेकर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *