Breaking News

सच के करीब समाचार पत्र ✍️✍️ 👆🏼अग्निकांड के कारण होने वाली दुर्घटनाओं से बचाव हेतु जनपद के समस्त नागरिकों हेतु जन-जागरूकता, सुरक्षा एवं बचाव हेतु दिशा-निर्देश कानपुर देहात 27 अप्रैल 2026 गर्मी के मौसम में अग्निकांड़ की घटनायें भी घटित होती रहती है, जिसमें थोड़ी सी चुक के कारण लोगों के खेतों एवं घरो में आग लग जाती है।

सच के करीब
समाचार पत्र ✍️✍️

👆🏼अग्निकांड के कारण होने वाली दुर्घटनाओं से बचाव हेतु जनपद के समस्त नागरिकों हेतु जन-जागरूकता, सुरक्षा एवं बचाव हेतु दिशा-निर्देश

कानपुर देहात 27 अप्रैल 2026

गर्मी के मौसम में अग्निकांड़ की घटनायें भी घटित होती रहती है, जिसमें थोड़ी सी चुक के कारण लोगों के खेतों एवं घरो में आग लग जाती है।

“क्या करें और क्या न करें”

क्या करें-

घरों में आग की घटनाओं को रोकने के लिए पुरानी वायरिंग को समय रहते बदल दें।
ए०सी० को लगातार कई घंटो तक न चलायें, बीच-बीच में कुछ घंटो के लिए बंद कर दें।
किसी भी छोटी चिंगारी को अन्देखा ना करें क्योकि वो बड़ी आग में बदल सकती है।
खाना बनाते समय पानी से भरे बाल्टी हमेशा अपने साथ रखें।
खाना बनाने के बाद चुल्हे को तथा रेग्युलेटर को अच्छे से बन्द करें।
मोमबत्ती व अंगीठी का अगर इस्तेमाल करना पडे तो उसे सुरक्षित स्थान पर रखें।
माचिस, लाइटर एवं अन्य ज्वलनशील वस्तुओं को बच्चों की पहुँच से दूर रखें।
खेतों से अपनी फसल को काट कर सुरक्षित स्थान पर रखें।
अपने क्षेत्र के अग्निशन विभाग का नम्बर साद रखें एवं आवश्यकता पड़ने पर अग्निशन विभाग को कॉल करें।
अपने पशुओं को सुरक्षित स्थान पर बांधे।

क्या न करें-

घरों में तारों से निकलने वाले चिंगारी को नजर अंदाज ना करें।
बिस्तर पर धूम्रपान न करें।
खडी फसल के किनारे खाना ना बनायें।”
चूल्हे की चिंगारी व गरम राख कूड़े के ढेर पर न फेंके।
जब तक सूखी फसल खड़ी हो तब तक खेतो के आस-पास खरपतवार ना जालायें।
रसोईघर में अनावश्यक ज्वलन पदार्थ न रखें, खेतों में बीडी, सिगरेट आदि को जलता हुआ न फेंके।

विजय शंकर कौशल
जनहित में जारी ☝️☝️

About sach-editor

Check Also

मेडिकल कॉलेज में आयुष्मान कार्ड से पहली बार हुआ घुटने का ऑपरेशन, 55 वर्षीय मरीज को मिला निशुल्क इलाज 2 साल से चलने-फिरने में थी दिक्कत, ओपीडी में सलाह के बाद हुआ ऑपरेशन, मेडिकल कॉलेज के ऑर्थो सर्जन डॉ. आर.के. गौतम की टीम ने किया सफल सर्जरी — कानपुर देहात, मेडिकल कॉलेज में आयुष्मान भारत योजना के तहत पहली बार घुटने का सफल ऑपरेशन किया गया। 55 वर्षीय मरीज को 2 साल से बाएं घुटने में दिक्कत थी और चलने-फिरने में परेशानी हो रही थी। ओपीडी में जांच के बाद डॉक्टरों ने ऑपरेशन की सलाह दी थी। आयुष्मान कार्ड से हुआ पूरी तरह निशुल्क इलाज प्रमोद कुमार पुत्र रामचंद्र उम्र 55 वर्ष निवासी खजुआ रामपुर के आयुष्मान लाभार्थी होने के कारण मरीज का ऑपरेशन पूरी तरह निःशुल्क किया गया। भर्ती के बाद ऑर्थो सर्जन डॉक्टर आर.के गौतम एवं अन्य विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने सर्जरी को अंजाम दिया।

मेडिकल कॉलेज में आयुष्मान कार्ड से पहली बार हुआ घुटने का ऑपरेशन, 55 वर्षीय मरीज …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *