Breaking News

कुरावली प्रेस क्लब के आकाश जौहरी बने अध्यक्ष, बॉवी सचिव – नगर में हुई बैठक में सर्व सम्मति से चुने गए अध्यक्ष और सचिव

कुरावली प्रेस क्लब के आकाश जौहरी बने अध्यक्ष, बॉवी सचिव

– नगर में हुई बैठक में सर्व सम्मति से चुने गए अध्यक्ष और सचिव

कुरावली/मैनपुरी। नगर के जीटी रोड डाकरघर के सामने स्थित राष्ट्रीय सहारा के पत्रकार डॉ. प्रवेश यादव के कृष्णा पॉली क्लीनिक परिसर में कुरावली प्रेस क्लब की एक आवश्यक बैठक संपन्न हुई, जिसमें प्रेस क्लब के संरक्षक, अध्यक्ष और सचिव के पद का चुनाव संपन्न हुआ। बैठक में वरिष्ठ पत्रकारो की सर्व सम्मति से हिंदी दैनिक अखबार प्रावदा के पत्रकार आकाश जौहरी को कुरावली प्रेस क्लब का अध्यक्ष और दैनिक भास्कर अखबार के पत्रकार शैलेन्द्र उर्फ बॉवी यादव को सचिव चुना गया, जिसके बाद बैठक में मौजूद विभिन्न अखबार के प्रतिनिधियों द्वारा चुने गए अध्यक्ष और सचिव का भव्य स्वागत किया गया।
बैठक में मौजूद हिंदी दैनिक दैनिक जागरण अखबार के प्रतिनिधि कुरावली नगर के वरिष्ठ पत्रकार कुरावली प्रेस क्लब के संरक्षक दीपक गुप्ता ने कहा कि अब किसी भी पत्रकार का उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा, अगर किसी भी पत्रकार का कोई उत्पीड़न करता है तो उस पर प्रेस क्लब की तरफ से कार्रवाई कराई जाएगी, उन्होने कहा कि कुरावली प्रेस क्लब एक परिवार है। इस परिवार के किसी भी सदस्य को किसी भी प्रकार की परेशानी आने पर उसकी मदद की जाएगी। कानपुर से प्रकाशित आज अखबार के प्रतिनिधि कुरावली नगर के वरिष्ठ पत्रकार सीताराम शंखबार ने कहा कि कुरावली प्रेस क्लब की तरफ से उन्हे संरक्षक पद की जिम्मेदारी दी गई है। वह प्रेस क्लब के साथियों के साथ हर पल खड़े है। प्रेस क्लब के अध्यक्ष आकाश जौहरी ने नगर के पत्रकार साथियों के साथ कंधा से कंधा मिलाकर साथ रहने का वादा किया।

इन्हें चुना गया प्रेस क्लब का संरक्षक
कुरावली प्रेस क्लब के संरक्षक के रुप में कुरावली के वरिष्ठ पत्रकार सीताराम शंखबार, वरिष्ठ पत्रकार मुकेश गुप्ता दीपक, वरिष्ठ पत्रकार सुखदेव पाटिल, वरिष्ठ पत्रकार प्रवेश यादव को संरक्षक चुना गया।

प्रेस क्लब के अध्यक्ष, सचिव का भव्य स्वागत
कुरावली प्रेस क्लब के अध्यक्ष आकाश जौहरी पत्रकार व शैलेन्द्र उर्फ बॉवी यादव को सचिव चुने जाने के बाद नगर के पत्रकार साथियों द्वारा दोनो ही पदाधिकाररियों का भव्य और जोशीला स्वागत करके मिष्ठान खिलाया गया।

प्रेस क्लब की बैठक में यह रहे मौजूद
कुरावली प्रेस क्लब की बैठक में आज अखबार कानपुर के प्रतिनिधि वरिष्ठ पत्रकार सीताराम शंखबार, दैनिक जागरण प्रतिनिधि वरिष्ठ पत्रकार मुकेश गुप्ता उर्फ दीपक, हिन्दुस्तान अखबार से प्रतिनिधि वरिष्ठ पत्रकार सुखदेव पाटिल, राष्ट्रीय सहारा प्रतिनिधि वरिष्ठ पत्रकार प्रवेश यादव, हिंदी दैनिक लोकभारती कानपुर के प्रतिनिधि वरिष्ठ पत्रकार श्रीकान्त शाक्य, अमर उजाला से प्रतिनिधि युगलकिशोर राठौर, लोकभारती अखबार से कुरावली प्रतिनिधि गोविन्द शाक्य पत्रकार/प्रधान, शिवेन्द्र शाक्य पत्रकार मौजूद रहे।

फोटो परिचय- अध्यक्ष आकाश व सचिव बॉवी का स्वागत करते पत्रकार।

About sach-editor

Check Also

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर सुशासन एवं विकास को समर्पित प्रेस वार्ता आयोजित कानपुर देहात | दिनांक: 12 जून 2026 केंद्र सरकार के सफल, संवेदनशील एवं जनकल्याणकारी 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आज जनपद कानपुर देहात स्थित मां मुक्तेश्वरी देवी सभागार कक्ष कलेक्ट्रेट में माननीय मंत्री, मत्स्य विभाग, उत्तर प्रदेश शासन एवं प्रभारी मंत्री जनपद कानपुर देहात डॉ० संजय कुमार निषाद की अध्यक्षता में प्रेस वार्ता आयोजित की गई। इस अवसर पर माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में देश में सुशासन, सेवा, विकास एवं जनकल्याण की दिशा में हुए परिवर्तनकारी कार्यों को रेखांकित किया गया। कार्यक्रम के दौरान मीडिया प्रतिनिधियों के समक्ष वीडियो एवं प्रस्तुतीकरण के माध्यम से वर्ष 2014 के पश्चात केंद्र सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश तथा जनपद में कराए गए विकास कार्यों, लोककल्याणकारी योजनाओं तथा विभिन्न क्षेत्रों में हुए सकारात्मक बदलावों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया गया। माननीय प्रभारी मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार ने समन्वित प्रयासों के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का कार्य किया है। सरकार की प्राथमिकता किसानों की आय वृद्धि, महिलाओं का सशक्तिकरण, युवाओं के लिए अवसर सृजन, गरीब एवं वंचित वर्गों का सामाजिक एवं आर्थिक उत्थान तथा प्रदेश में सुशासन की व्यवस्था को और अधिक मजबूत करना रहा है। उन्होंने बताया कि कृषि क्षेत्र में किसानों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने, कृषि उत्पादन को प्रोत्साहन देने तथा सिंचाई संसाधनों को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से अनेक योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया गया। कृषि आधारित विकास के साथ-साथ ऊर्जा के

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर सुशासन एवं विकास को समर्पित प्रेस वार्ता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *