Breaking News

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य मुख्यालय पर मान्यता प्राप्त

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को राहत: SGPGI इलाज खर्च की होगी प्रतिपूर्ति न्यूज़

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य मुख्यालय पर मान्यता प्राप्त पत्रकारों के लिए चिकित्सा सुरक्षा के क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान (SGPGI) में इलाज के खर्च की प्रतिपूर्ति को स्वीकृति प्रदान की है। पत्रकार श्री उदय यादव द्वारा SGPGI में कराए गए उपचार की ₹2,08,219/- (दो लाख आठ हजार दो सौ उन्नीस रुपये) की धनराशि की प्रतिपूर्ति की स्वीकृति शासन द्वारा प्रदान कर दी गई है।

यह स्वीकृति सूचना निदेशक श्री विशाल सिंह द्वारा जारी विभागीय आदेश के माध्यम से उत्तर प्रदेश मीडिया प्रतिनिधि रिवाल्विंग फंड नियमावली-2014 के अंतर्गत दी गई है। उक्त राशि SGPGI लखनऊ के खाते में स्थानांतरित की जाएगी, जिससे पूर्व में पत्रकार द्वारा कराए गए इलाज का भुगतान किया जा सके।

मुख्य चिकित्साधिकारी लखनऊ द्वारा प्रस्तुत तकनीकी परीक्षण रिपोर्ट के आधार पर यह प्रतिपूर्ति स्वीकृत की गई है। यह भुगतान वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के चिकित्सा व्यय मद से किया जाएगा।

सरकार की यह पहल पत्रकारों के सामाजिक और स्वास्थ्य सुरक्षा के प्रति राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। इस निर्णय को पत्रकारों के कल्याण की दिशा में एक संवेदनशील और सराहनीय कदम के रूप में देखा जा रहा है।

About sach-editor

Check Also

संयुक्त निदेशक ने सीएचसी का औचक निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिये कालपी(जालौन) वुधवार को उत्तर प्रदेश स्वास्थ्य एवं चिकित्सा निदेशालय लखनऊ से संयुक्त निदेशक डॉ शालू गुप्ता के नेतृत्व में चिकित्साधिकारी टीम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। उन्होने सीएचसी का घूम-घूमकर निरीक्षण कर परिसर में स्वच्छता बनाए रखने तथा रोगियों का तत्परता से उपचार करने के लिये डॉक्टरों तथा कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिये।

संयुक्त निदेशक ने सीएचसी का औचक निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिये कालपी(जालौन) वुधवार को उत्तर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *