Breaking News

कानपुर देहात जवाहर नवोदय विद्यालयों में कक्षा छह में प्रवेश के लिए आवेदन शुरू

कानपुर देहात

जवाहर नवोदय विद्यालयों में कक्षा छह में प्रवेश के लिए आवेदन शुरू

29 जुलाई तक होंगे ऑनलाइन आवेदन

कानपुर देहात

जवाहर नवोदय विद्यालय में शैक्षिक सत्र 2026-27 में प्रवेश के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। अभिभावक 29 जुलाई 2025 तक आवेदन कर सकेंगे। आवेदन ऑनलाइन भरने होंगे। शैक्षिक सत्र 2026-27 में कक्षा छह में प्रवेश के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
बच्चे का मूल निवास प्रमाणपत्र उसी जिले का होना आवश्यक है जिस जनपद के लिए वह आवेदन करें। साथ ही बच्चे ने कक्षा तीन, चार और पांच की पढ़ाई सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त या सरकारी मान्यता प्राप्त विद्यालय से की हो। एक छात्र को केवल एक ही बार जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा में शामिल होने की अनुमति मिलेगी। आवेदन के लिए वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। इसके साथ ही कक्षा छह में एडमिशन के लिए आवेदक का जन्म एक मई 2014 से 31 जुलाई 2016 के बीच होना चाहिए।
दो चरण में होगा एंट्रेंस एग्जाम-
बता दें कि आवेदन प्रक्रिया 29 जुलाई 2025 तक चलेगी। बच्चों का सेलेक्शन एंट्रेंस एग्जाम के आधार पर होगा। यह एग्जाम दो चरण में होगा। पहले चरण की परीक्षा दिसंबर में और दूसरे चरण की परीक्षा अप्रैल में आयोजित होगी। दिसंबर सेशन की परीक्षा 13 दिसंबर को सुबह 11:30 बजे आयोजित की जाएगी। वहीं दूसरे सेशन की परीक्षा 11 अप्रैल को सुबह 11:30 बजे होगी।

पहले और दूसरे चरण में किन-किन राज्यों के स्टूडेंट्स कर सकते हैं अप्लाई-
पहले चरण के अंतर्गत आने वाले राज्य/केंद्र शासित प्रदेश हैं- आंध्र प्रदेश, असम, बिहार, छत्तीसगढ़, गुजरात, हरियाणा, झारखंड, केरल, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा, पंजाब, राजस्थान, तमिलनाडु, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल (दार्जिलिंग को छोड़कर) और सभी केंद्र शासित प्रदेश (लद्दाख को छोड़कर) वहीं दूसरे चरण में जम्मू और कश्मीर के चुनिंदा जिले (जम्मू-I, जम्मू-II, सांबा और उधमपुर को छोड़कर), मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश (दिबांग घाटी और तवांग), हिमाचल प्रदेश (चंबा, किन्नौर, मंडी, आदि), पश्चिम बंगाल में दार्जिलिंग, और केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में लेह और कारगिल के स्टूडेंट आवेदन कर सकते हैं।

About sach-editor

Check Also

श्रीरामलीला समिति अकबरपुर कानपुर देहात विवाद का हुआ समाप्त दोनों पक्ष में बनी आम सहमति 24 अगस्त को शाम 5:00 बजे होगी कार्यकारिणी की बैठक 15 सदस्यों की अपने पदाधिकारी पूर्व में हुए वायरल विडिओ का संज्ञान लेते हुए जिला प्रशासन के निर्देश पर सदर एसडीएम राजकुमार पाण्डेय, सदर क्षेत्राधिकारी संजय सिंह तहसीलदार पवन कुमार, सदर कोतवाल हरमीत सिंह की मौजूदगी में तहसील सभागार अकबरपुर में समिति से जुड़े व वर्ष 2026-27 के लिए बनाई गई

श्रीरामलीला समिति अकबरपुर कानपुर देहात विवाद का हुआ समाप्त दोनों पक्ष में बनी आम सहमति …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *