पुलिस अधीक्षक ने फरियादियों की सुनी समस्याएं, निस्तारण के दिए आदेश
कानपुर देहात, 12 जनवरी 2026: पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय और अपर पुलिस अधीक्षक महोदय ने अपने-अपने कार्यालय में जनसुनवाई की। इस दौरान उन्होंने फरियादियों और पीड़ितों की समस्याएं सुनीं और उन्हें न्याय का भरोसा दिलाया।
समस्त क्षेत्राधिकारीगणो ने भी अपने-अपने कार्यालयों में जनसुनवाई की और फरियादियों की समस्याओं को सुना। उन्होंने न्याययोचित कार्यवाही करने का भरोसा दिलाया।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जनसुनवाई का उद्देश्य पीड़ितों को न्याय प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग उनकी समस्याओं को सुनने और उनका समाधान करने के लिए हमेशा तैयार है।
Sach Ke Karib
