Breaking News

रविवार को भी खुलेंगे रजिस्ट्री कार्यालय, जनता को बड़ी राहत लखनऊ उत्तर प्रदेश सरकार ने आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए

रविवार को भी खुलेंगे रजिस्ट्री कार्यालय, जनता को बड़ी राहत

लखनऊ उत्तर प्रदेश सरकार ने आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बड़ा निर्णय लिया है। अब प्रदेश की उन तहसीलों में, जहाँ एक से अधिक उपनिबंधक कार्यालय संचालित हैं, रविवार को भी संपत्ति की रजिस्ट्री हो सकेगी। स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन विभाग द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार नई व्यवस्था रोस्टर प्रणाली के तहत लागू की जाएगी, जिससे कार्य सुचारु रूप से चलता रहे।

यह फैसला विशेष रूप से नौकरीपेशा लोगों और दूरदराज से आने वाले नागरिकों के लिए राहतभरा साबित होगा। अब उन्हें रजिस्ट्री के लिए कार्यदिवस में छुट्टी लेने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। सरकार का मानना है कि इस कदम से न केवल जनता को सुविधा मिलेगी, बल्कि कार्यालयों में लंबित मामलों का दबाव भी कम होगा।

प्रदेश में पारदर्शी और त्वरित सेवाएं सुनिश्चित करने की दिशा में इसे एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

About sach-editor

Check Also

अपराध गोष्ठी में पुलिस अधीक्षक ने दिए आवश्यक दिशा निर्देश पुलिस अधीक्षक ने विभिन्न बिंदुओं की समीक्षा करके थाने पर आने वाले आगंतुक

अपराध गोष्ठी में पुलिस अधीक्षक ने दिए आवश्यक दिशा निर्देश पुलिस अधीक्षक ने विभिन्न बिंदुओं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *