Breaking News

औरैया-सिक्खों के दसवें गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह का प्रकाश पर्व भारी धूमधाम से मना

सिक्खों के दसवें गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह का प्रकाश पर्व भारी धूमधाम से मना

गुरुद्वारे में मची रही धूम, वाहो वाहो गोविंद सिंह आए गुरु चेला

 

 

*पिछले एक सप्ताह से नगर में संकीर्तन करते हुए निकली जा रही थी प्रभात फेरी

औरैया-। सिक्खों के दसवें गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह का प्रकाश पर्व औरैया शहर के महावीर गंज स्थित गुरुद्वारे में भारी श्रद्धा से धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के शुभारंभ पर सुबह नगर में संकीर्तन के साथ प्रभात फेरी निकाली गई। बाद में गुरुद्वारा में गुरु ग्रंथ साहिब का सहज पाठ व संकेतन के साथ गुरु वाणी सुनाई गई। तत्पश्चात आयोजित लंगर में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद छका। .सिखों के गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश उत्सव पर सोमवार को औरैया शहर के गुरुद्वारा में भव्य समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम के शुभारंभ पर सुबह नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा में आकर्षक ढंग से फूलों से सजी गुरु महाराज की सवारी और उसके पीछे सैकड़ो की संख्या में महिला पुरुषों की बैंड-बाजों व ढोलक की थाप पर संकीर्तन करते हुए भीड़ चल रही थी। गुरुद्वारा को भी फूलों और विद्युत की आकर्षक झालरों से सजाया गया था। इस मौके पर गुरुद्वारे पर आयोजित लंगर में श्रद्धालुओं ने जमकर प्रसाद छका। सायं काल संकीर्तन संध्या का आयोजन हुआ जिसमें सरदार दीप सिंह व सरदार भूपेंद्र सिंह ने गुरु वाणी सुनाने के साथ संकीर्तन किया। इस मौके पर बच्चों के कवि दरबार का भी आयोजन हुआ जिसमें प्रतिभाग करने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया। बच्चों द्वारा आतिशबाजी भी चलाई गई। सरदार दीप सिंह ने कहा की गुरु गोविंद सिंह एक महान कवि भी थे उनके दरबार में उच्च कोटि के 52 कवि थे। जब मुगलों ने हिंदू समाज पर अत्याचार किए और उनकी बहू बेटियों को उठाकर ले जाने लगे तो गुरु गोविंद सिंह ने औरंगजेब को भेज अपने संदेश में कहा कि”भाई काहू को देत नहि ना भय मानत आन”अर्थात हमारी तरफ से किसी को भयभीत नहीं किया जाएगा और यदि मुगल सैनिकों ने हमारी बहू बेटियों पर अत्याचार किया तो छोड़ेंगे नहीं। गुरुद्वारा के कार्यक्रम आयोजन समिति के पदाधिकारी ने सभी अतिथियों व सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर जगदीश सिंह चंपी,मनजीत सिंह राजू जौहरी, मंगी बाबू महेंद्र सिंह, सुच्चे बाबू,पविभ बाबू, अमरजीत सिंह, रेशू, सोनू आदि का इस कार्यक्रम में विशेष योगदान रहा।

About sach-editor

Check Also

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर सुशासन एवं विकास को समर्पित प्रेस वार्ता आयोजित कानपुर देहात | दिनांक: 12 जून 2026 केंद्र सरकार के सफल, संवेदनशील एवं जनकल्याणकारी 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आज जनपद कानपुर देहात स्थित मां मुक्तेश्वरी देवी सभागार कक्ष कलेक्ट्रेट में माननीय मंत्री, मत्स्य विभाग, उत्तर प्रदेश शासन एवं प्रभारी मंत्री जनपद कानपुर देहात डॉ० संजय कुमार निषाद की अध्यक्षता में प्रेस वार्ता आयोजित की गई। इस अवसर पर माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में देश में सुशासन, सेवा, विकास एवं जनकल्याण की दिशा में हुए परिवर्तनकारी कार्यों को रेखांकित किया गया। कार्यक्रम के दौरान मीडिया प्रतिनिधियों के समक्ष वीडियो एवं प्रस्तुतीकरण के माध्यम से वर्ष 2014 के पश्चात केंद्र सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश तथा जनपद में कराए गए विकास कार्यों, लोककल्याणकारी योजनाओं तथा विभिन्न क्षेत्रों में हुए सकारात्मक बदलावों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया गया। माननीय प्रभारी मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार ने समन्वित प्रयासों के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का कार्य किया है। सरकार की प्राथमिकता किसानों की आय वृद्धि, महिलाओं का सशक्तिकरण, युवाओं के लिए अवसर सृजन, गरीब एवं वंचित वर्गों का सामाजिक एवं आर्थिक उत्थान तथा प्रदेश में सुशासन की व्यवस्था को और अधिक मजबूत करना रहा है। उन्होंने बताया कि कृषि क्षेत्र में किसानों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने, कृषि उत्पादन को प्रोत्साहन देने तथा सिंचाई संसाधनों को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से अनेक योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया गया। कृषि आधारित विकास के साथ-साथ ऊर्जा के

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर सुशासन एवं विकास को समर्पित प्रेस वार्ता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *