Breaking News

कानपुर देहात-थाना साइबर क्राइम पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए

थाना साइबर क्राइम पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए शिकायतकर्ता की धनराशि को कराया वापस,

*पीड़ित ने कानपुर देहात पुलिस को ज्ञापित किया है धन्यवाद

कानपुर देहात,,

शिकायतकर्ता के खाते से धोखाधड़ी करके 5,00,000 रुपये निकाल लेने के सम्बन्ध में थाना साइबर क्राइम पर मु0अ0सं0 004/2024 धारा 66C/66D IT Act पंजीकृत किया गया था। उपरोक्त मुकदमे में पहल करके थाना साइबर क्राइम पुलिस ने 1,00,000 रुपए की धनराशि को शिकायतकर्ता के खाते में वापस कराने में कामयाबी हासिल कर ली।
मालूम होकि अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन, कानपुर, आलोक सिंह व पुलिस महानिरीक्षक, कानपुर रेन्ज, कानपुर, जोगेन्द्र कुमार के कुशल मार्गदर्शन में एवं पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात बीबीजीटीएस मूर्ति के निर्देशन में जनपद कानपुर देहात में अपराध निवारण की दिशा में साइबर क्राइम से सम्बन्धित घटनाओं की रोकथाम व खुलासे हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में, शिकायतकर्ता श्री वसीम अहमद पुत्र वाजिद अली शाह निवासी वार्ड नं0 05 विकास नगर रसूलाबाद जनपद कानपुर देहात के मोबाइल पर दिनाँक 30.05.2024 को खाते से 5,00,000 रुपये निकालने का मैसेज प्राप्त हुआ, जिसके सम्बन्ध में शिकायतकर्ता द्वारा थाना साइबर क्राइम जनपद कानपुर देहात में ऑनलाइन शिकायत की गई थी। वादी द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर थाना साइबर क्राइम में मु0अ0सं0 004/2024 धारा 66C/66D IT Act पंजीकृत किया गया था। मुकदमा उपरोक्त में कार्यवाही करते हुए थाना साइबर क्राइम पुलिस द्वारा वादी का 1,00,000/-रुपए की धनराशि को वापस कराया गया तथा शेष धनराशि को वापस कराने के सम्बन्ध कार्यवाही प्रचलित है। पुलिस की कार्यवाही से शिकायतकर्ता ने जनपद कानपुर देहात पुलिस को धन्यवाद दिया है। साइबर क्राइम थाना अकबरपुर के प्रभारी अब्दुल कलाम ने जनपद कानपुर देहात के निवासियों से अपील की है किखाते से धोखाधड़ी से पैसा निकलने की दशा में तुरंत 1930 पर कॉल करें या www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करे।
पीड़ित को उपरोक्तधनराशि वापस कराने वाली पुलिस टीम मेअब्दुल कलाम प्रभारी निरीक्षक थाना साइबर क्राइम जनपद कानपुर देहात,का0 कृष्ण कुमार थाना साइबर क्राइम जनपद कानपुर देहात,का0 बलजीत सिंह थाना साइबर क्राइम जनपद कानपुर देहात,का0 शाहरुख अहमद थाना साइबर क्राइम जनपद कानपुर देहात शामिल रहे,,,,,

About sach-editor

Check Also

मंगलवार को जनपद कानपुर देहात के रसूलाबाद लोकेशन के एमरजैंसी मैनेजमेंट

मंगलवार को जनपद कानपुर देहात के रसूलाबाद लोकेशन के एमरजैंसी मैनेजमेंट एजुकेटिव राज गौतम की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *