Breaking News

कानपुर देहात-जिला अधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने समाधान दिवस पर अकबरपुर थाने में आए फरियादियों की सुनी समस्याएं, दिए आवश्यक निर्देश

जिला अधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने समाधान दिवस पर अकबरपुर थाने में आए फरियादियों की सुनी समस्याएं, दिए आवश्यक निर्देश

 

कानपुर देहात …शनिवार को थाना समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी आलोक सिंह व पुलिस अधीक्षक बी बी जीटीएस मूर्ति ने थाना अकबरपुर मे फरियादियों की सुनी समस्याएं…. तत्पश्चाप दोनों अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याओं का निस्तारण करने के लिए सर्व संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए….

मालूम हो कि शनिवार को समाधान दिवस पर जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक जनपद कानपुर देहात द्वारा थाना अकबरपुर में जन-सुनवाई करते हुये थाने पर आये फरियादियों/पीड़ितों को बारी-बारी से सुना गया व उनकी समस्याओं के विधिक, नियमानुसार तथा समयबद्ध तरीके से निस्तारण करने हेतु सर्व-सम्बन्धित को आदेशित/निर्देशित किया गया….
इसी क्रम में समस्त क्षेत्राधिकारी गणों द्वारा अपने-अपने सर्किल के थानों पर जन-सुनवाई करते हुये पीड़ितों को न्याय का भरोसा दिलाते हुये प्रार्थना पत्रों के निस्तारण हेतु सर्व-सम्बन्धित को निर्देशित किया गया व थाना दिवस के अवसर पर सभी थाना प्रभारियों द्वारा भी थाने पर आये फरियादियों से उनकी समस्याओं को सुनकर न्याययोचित कार्यवाही करने का भरोसा दिलाया गया….

About sach-editor

Check Also

पुलिस अधीक्षक ने फरियादियों की सुनी समस्याएं, निस्तारण के दिए आदेश कानपुर देहात, 12 जनवरी 2026: पुलिस अधीक्ष

पुलिस अधीक्षक ने फरियादियों की सुनी समस्याएं, निस्तारण के दिए आदेश कानपुर देहात, 12 जनवरी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *