जालौन
पास्को अदालत ने सुनाई 20 वर्ष कैद की सजा व चालीस हजार रुपए अर्थदंड
उरई | विशेष न्यायाधीश पास्को एक्ट की अदालत ने एक मामले में बड़ी सजा सुनाई |
थाना चुर्खी के खाल्ला निवासी रोहित विश्वकर्मा पर एक किशोरी से दुराचार का मुकदमा कायम हुआ था | पुलिस द्वारा अदालत में इस संगीन मामले में संजीदगी से की गयी प्रभावी पैरवी के चलते मात्र 1 वर्ष में ट्रायल पूरा हो गया जिसके चलते अभियुक्त को आज पास्को न्यायाधीश ने 20 वर्ष की सश्रम कैद और 40000 रूपये अर्थदंड की सजा सुना दी|