घनश्याम तिवारी हत्याकांड का आरोपी फरार घोषित
गैरहाजिर आरोपी दीपक सिंह पर एनबीडब्ल्यू व फरार घोषित होने की कार्यवाही जारी
कोर्ट ने जमानतदारो को भी नोटिस जारी कर किया तलब
सुल्तानपुर
बहुचर्चित चिकित्सक घनश्याम तिवारी हत्याकांड में लगातार गैरहाजिर चल रहा आरोपी बृहस्पतिवार को भी एडीजे प्रथम की अदालत में हाजिर नहीं हुआ नतीजतन मुकदमें की कार्यवाही बाधित हुई
जज संतोष कुमार की अदालत ने मामले में कड़ा रुख अपनाते हुए गैरहाजिर आरोपी दीपक सिंह के खिलाफ एनबीडब्ल्यू के अलावा फरार घोषित करने का आदेश दिया एवं उनके जमानतदारों के खिलाफ भी नोटिस जारी करते हुए 10 अक्टूबर के लिए तलब किया है
Sach Ke Karib
