Breaking News

औरैया-सुबह से शाम तक जाम के चलते लोग रहे परेशान

सुबह से शाम तक जाम के चलते लोग रहे परेशान

अछल्दा,औरैया। दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग के रेलवे स्टेशन की पूर्वी क्रासिंग 13 बी समय पर न खुलने पर रविवार को जाम लगा।शादी समारोह के चलते चार पहिया वाहन सवारो को जाम में घण्टो जूझना पड़ा। रेलवे ट्रेक पर जाम के चलते पुलिस को मशक्कत करनी पड़ी। वाहनों को धीरे-धीरे निकला गया। कस्बा में बिधूना-फफूंद मार्ग पर स्थित रेलवे क्रासिंग 13-बी पर सुबह से लेकर शाम तक जाम से जूझना पड़ा, यही नही शाम को शादी समारोह के चलते हरींगज बाजार, स्टेशन, थाना रोड़ पर वाहनों को दोनों तरफ लंबा जाम लग गया। पुलिस ने जाम खुलवाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। जाम के दौरान आवागमन में लोगों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा।

About sach-editor

Check Also

संयुक्त निदेशक ने सीएचसी का औचक निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिये कालपी(जालौन) वुधवार को उत्तर प्रदेश स्वास्थ्य एवं चिकित्सा निदेशालय लखनऊ से संयुक्त निदेशक डॉ शालू गुप्ता के नेतृत्व में चिकित्साधिकारी टीम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। उन्होने सीएचसी का घूम-घूमकर निरीक्षण कर परिसर में स्वच्छता बनाए रखने तथा रोगियों का तत्परता से उपचार करने के लिये डॉक्टरों तथा कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिये।

संयुक्त निदेशक ने सीएचसी का औचक निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिये कालपी(जालौन) वुधवार को उत्तर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *