Breaking News

कानपुर देहात-रिश्वत के लालच में गवाई नौकरी, पूर्व सभासद और मेडिकल स्टोर संचालक के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा

रिश्वत के लालच में गवाई नौकरी, पूर्व सभासद और मेडिकल स्टोर संचालक के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा

आरोपियों को गिरफ्तार कर शुरू हुई विधिक कार्यवाही

कानपुर देहात
मोमबत्ती व्यवसायी से रुपए वसूलना जहां एक और कस्बा घाटमपुर के चौकी प्रभारी और एक दरोगा को भारी पड़ गया। वहीं एक वार्ड सभासद ने भी अपनी दुर्दशा करवा ली। मामले में एक मेडिकल स्टोर संचालक भी संलिप्त होने के चलते दोनों को ही आरोपी बनाए गया हैं। पुलिस ने चौकी प्रभारी और दरोगा के साथ-साथ पूर्व सभासद और मेडिकल स्टोर संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी करते हुए विधिक कार्यवाही प्रारंभ की गयी है।
ज्ञात रहे घाटमपुर कस्बा के वसंत विहार वार्ड निवासी उदय प्रकाश जो की मोमबत्ती का छोटा सा कारखाना खोले हुए हैं। जिनके के यहाँ बीते रविवार को सादी वर्दी में दो पुलिसकर्मी पहुंचे और उनकी गैर मौजूदगी में मोमबत्ती कारखाने का लाइसेंस मांगते हुए वीडियोग्राफी करने लगे साथ ही संचालक को कस्बा चौकी में बुलाया गया। जहां मामले के निपटारे के लिए व्यापारी से 60 हजार रुपये की रिश्वत मांगे जाने का आरोप है। इस दौरान व्यापारी के अनुसार मौके पर वार्ड सभासद राजपूत साहू और नगर के कानपुर रोड मंदिर तिराहे के पास स्थित एक मेडिकल स्टोर संचालक शेखर पांडे भी मौके पर मौजूद बताए गए थे। जहां पचास हजार रुपए लेकर मामले के रफा दफा होने की बात सामने आई। लेनदेन के माध्यम वार्ड सभासद और मेडिकल स्टोर संचालक बने। बताया जा रहा है तीस हजार रुपये नगद दिए गए और बीस हजार रुपए के वार्ड सभासद के खाते में ट्रांसफर किए गए। जिसे सभासद ने मेडिकल स्टोर संचालक के खाते में ट्रांसफर किया और नगद रुपए पुलिस को दिए जाने की बात बताई जा रही है। पुलिस के चंगुल से आजाद होने के बाद छोटा कारोबार चलने वाला व्यापारी उदय प्रकाश ने घटना की जानकारी आदर्श व्यापार मंडल कानपुर पूर्वी के जिला अध्यक्ष महेश वर्मा को दी। मामले को संज्ञान में लेते हुए जिला अध्यक्ष ने एसीपी घाटमपुर और उच्च अधिकारियों को बात बताई। जिस पर उच्च अधिकारियों ने एसीपी घाटमपुर को जांच के आदेश दिए। जहां एसीपी की जांच में दोनों दरोगा दोषी पाए गए। मामले में वार्ड सभासद और मेडिकल स्टोर संचालक की भूमिका भी साथ में बताई गई। इसके बाद उच्च अधिकारियों के आदेश पर दोनों दरोगा और वार्ड सभासद एवं मेडिकल स्टोर संचालक के खिलाफ मुकदमा लिखा गया । मुकदमा दर्ज होने के बाद मेडिकल स्टोर संचालक फरार बताया जा रहा है। वही तीन अन्य को हिरासत में लिया गया है। पुलिस द्वारा मंगलवार को चौकी प्रभारी और दरोगा के साथ वार्ड सभासद का मेडिकल कराकर न्यायालय में पेश करते हुए विधिक करवाई प्रारंभ की है। अपर पुलिस आयुक्त कानून एवं अपराध हरिश चंदर ने बताया कि पचास हजार रुपए रिश्वत के आरोपित दोनों दरोगा को निलंबित किया गया है। मामले में सभासद और मेडिकल स्टोर संचालक पर भी मुकदमा दर्ज किया गया है। विधिक कार्यवाही की जा रही है।.

About sach-editor

Check Also

पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने हेतु जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग को दिए कड़े निर्देश 28 जून को आयोजित वृहद पल्स पोलियो अभियान में शत-प्रतिशत 0 से 05 वर्ष के बच्चों तक पहुँचे स्वास्थ्य विभागः जिलाधिकारी गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों का शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करने के निर्देश संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने हेतु आशाओं के माध्यम से जनता को करें जागरूक। विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान 01 जुलाई से 31 जुलाई तक, दस्तक अभियान 11 जुलाई से 31 जुलाई तक। जिलाधिकारी कपिल सिंह की अध्यक्षता में जनपदीय स्वास्थ्य समिति की मासिक समीक्षा बैठक माँ मुक्तेश्वरी देवी सभागार, कलेक्ट्रेट में आयोजित की गई। बैठक में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान 01 जुलाई से 31 जुलाई तक, दस्तक अभियान 11 जुलाई से 31 जुलाई तक तथा आगामी 28 जून 2026 को आयोजित होने वाले पल्स पोलियो अभियान की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा करते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में जिलाधिकारी ने आगामी पल्स पोलियो अभियान को जनपद की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल करते हुए निर्देशित किया कि अभियान के दौरान कोई भी पात्र बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रहे। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग,

पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने हेतु जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग को दिए कड़े निर्देश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *