Breaking News

लखनऊ-मुख्यमंत्री ने प्रदेश में अतिवृष्टि के कारण मकान

मुख्यमंत्री ने प्रदेश में अतिवृष्टि के कारण मकान
गिरने से हुई जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त किया

दिवंगत व्यक्तियों के परिजनों को 04-04 लाख रु0 की
अनुमन्य राहत राशि तत्काल वितरित किए जाने के निर्देश दिए

अतिवृष्टि से प्रभावित जनपदों के जिलाधिकारियों को
पूरी तत्परता से राहत कार्य संचालित करने के निर्देश

आपदा से प्रभावित लोगों को अनुमन्य आर्थिक सहायता अविलम्ब प्रदान की जाए

जलभराव की स्थिति में प्रभावित इलाकों में
प्राथमिकता पर जल निकासी की व्यवस्था करायी जाए

लखनऊ: 12 सितम्बर, 2024
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने प्रदेश में अतिवृष्टि के कारण मकान गिरने से हुई जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत व्यक्तियों के परिजनों को 04-04 लाख रुपये की अनुमन्य राहत राशि तत्काल वितरित किए जाने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री जी ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।
मुख्यमंत्री जी ने अतिवृष्टि से प्रभावित जनपदों के जिलाधिकारियों को पूरी तत्परता से राहत कार्य संचालित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ अधिकारीगण क्षेत्र का भ्रमण कर राहत कार्याें पर नजर रखें। आपदा से प्रभावित लोगों को अनुमन्य आर्थिक सहायता अविलम्ब प्रदान की जाए।
मुख्यमंत्री जी ने निर्देशित किया कि जलभराव की स्थिति में प्रभावित इलाकों में प्राथमिकता पर जल निकासी की व्यवस्था करायी जाए। इसके लिए आवश्यकतानुसार पम्प आदि लगाकर जल जमाव की समस्या का समाधान किया जाए। आपदा से प्रभावित लोगों को तत्काल राहत पहुंचायी जाए।
राहत आयुक्त कार्यालय द्वारा उपलब्ध कराए गए विवरण के अनुसार 12 सितम्बर, 2024 को अतिवृष्टि से जनपद मैनपुरी की तहसील कुरावली में 02 तथा भोगांव में 03 जनहानि हुई हैं।

About sach-editor

Check Also

श्रीरामलीला समिति अकबरपुर कानपुर देहात विवाद का हुआ समाप्त दोनों पक्ष में बनी आम सहमति 24 अगस्त को शाम 5:00 बजे होगी कार्यकारिणी की बैठक 15 सदस्यों की अपने पदाधिकारी पूर्व में हुए वायरल विडिओ का संज्ञान लेते हुए जिला प्रशासन के निर्देश पर सदर एसडीएम राजकुमार पाण्डेय, सदर क्षेत्राधिकारी संजय सिंह तहसीलदार पवन कुमार, सदर कोतवाल हरमीत सिंह की मौजूदगी में तहसील सभागार अकबरपुर में समिति से जुड़े व वर्ष 2026-27 के लिए बनाई गई

श्रीरामलीला समिति अकबरपुर कानपुर देहात विवाद का हुआ समाप्त दोनों पक्ष में बनी आम सहमति …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *