Breaking News

कानपुर देहात-सनाया सालवाहन में फंदे से लटकता मिला युवक का शव

सनाया सालवाहन में फंदे से लटकता मिला युवक का शव

कानपुर देहात,,मूसानगर थाना क्षेत्र के सनाया सालवाहन के पास खेत में खड़े जामुन के पेड़ पर गमछे के फंदे से युवक का शव लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिक टीम के साथ जांच कर साक्ष्य जुटाए।

सनाया सालवाहन निवासी गजेंद्र सिंह ने बताया कि छोटा भाई धीरेंद्र (23) माता पिता के साथ गांव में ही रहता था। पुलिस व सेना में भर्ती की तैयारी के साथ पुखरायां में कोचिंग करता था। एक माह पूर्व वह पिता राजनारायण से कमाने की बात कहकर घर से चला गया। रिश्तेदार ने सूचना दी कि धीरेंद्र मंगलवार की शाम घर आ जाएगा। मगर वह देर रात तक घर नहीं आया।
बुधवार की सुबह चारवाहों ने गांव के बाहर खेत में खड़े जामुन के पेड़ में गमछे के फंदे से उसका शव लटकता देखकर सूचना दी। मौके पर जाकर देखा तो उसकी मौत हो चुकी थी। अनहोनी पर मां शांति देवी और भाई अंकित सिंह समेत परिजन बिलखते रहे। थानाध्यक्ष राम सिंह ने बताया मृतक के बड़े भाई गजेंद्र सिंह की सूचना पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी

About sach-editor

Check Also

संयुक्त निदेशक ने सीएचसी का औचक निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिये कालपी(जालौन) वुधवार को उत्तर प्रदेश स्वास्थ्य एवं चिकित्सा निदेशालय लखनऊ से संयुक्त निदेशक डॉ शालू गुप्ता के नेतृत्व में चिकित्साधिकारी टीम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। उन्होने सीएचसी का घूम-घूमकर निरीक्षण कर परिसर में स्वच्छता बनाए रखने तथा रोगियों का तत्परता से उपचार करने के लिये डॉक्टरों तथा कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिये।

संयुक्त निदेशक ने सीएचसी का औचक निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिये कालपी(जालौन) वुधवार को उत्तर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *