Breaking News

सहार,औरैया-आकाशीय बिजली गिरने से 11 वर्षीय बालिका की मौत

आकाशीय बिजली गिरने से 11 वर्षीय बालिका की मौत

 

सहार,औरैया, दैनिक स्वतंत्र निवेश। सहार थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पुर्वा जैन में आज मंगलवार दोपहर दो बजे तेज गरज व बारिश साथ साथ तेज हवा चली जिसके चलते पुर्वा जैन की
रहने वाली अंशिका पुत्री अभय प्रताप उम्र ग्यारह वर्ष जो खेत पर बकरी चराने गयी थी। तेज बारिश में घर नही पहुँच पाई थी। अंशिका व उसके साथ करीब चार पाँच और बच्चे थे जो बकरी चराने गये थे। गाँव के रहने वाले रितिक पुत्र तेजसिंह ने अंशिका के घर जाकर माँ प्रियंका देवी को बताया कि अंशिका आम के पेड़ के नीचे गिर गयी है, जो तड़प रही है। माँ व आस-पास के लोग भागते हुए खेत पर पहुँचे, तो देखा कि अंशिका तालाब के पास आम के पेड़ के नीचे पडी है। देखने पर पता चला की वह मर गयी है, फिर उसको घर लाया गया। जिसके बाद डायल 112 पर सूचना दी गयी। जानकारी पर सहार थाना प्रभारी विनोद कुमार मौके पर पहुँचे, जिसके बाद पुलिस ने पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है।

About sach-editor

Check Also

श्रीरामलीला समिति अकबरपुर कानपुर देहात विवाद का हुआ समाप्त दोनों पक्ष में बनी आम सहमति 24 अगस्त को शाम 5:00 बजे होगी कार्यकारिणी की बैठक 15 सदस्यों की अपने पदाधिकारी पूर्व में हुए वायरल विडिओ का संज्ञान लेते हुए जिला प्रशासन के निर्देश पर सदर एसडीएम राजकुमार पाण्डेय, सदर क्षेत्राधिकारी संजय सिंह तहसीलदार पवन कुमार, सदर कोतवाल हरमीत सिंह की मौजूदगी में तहसील सभागार अकबरपुर में समिति से जुड़े व वर्ष 2026-27 के लिए बनाई गई

श्रीरामलीला समिति अकबरपुर कानपुर देहात विवाद का हुआ समाप्त दोनों पक्ष में बनी आम सहमति …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *