Breaking News

औरैया-युवक की इलाज के दौरान युवक की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लगाया गलत इलाज का आरोप

युवक की इलाज के दौरान युवक की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लगाया गलत इलाज का आरोप

अजीतमल,औरैया, दैनिक स्वतंत्र निवेश। एक युवक की हालत बिगड़ने पर परिजन उसे निजी डॉक्टर के पास ले गए। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद युवक को कानपुर रेफर कर दिया। कानपुर ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। युवक के घर वालों ने डॉक्टर पर गलत इलाज करने का आरोप लगाया है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। . घटना अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के ब्यौरा नवलपुर की है। यहां का रहने वाला विवेक कुमार (25) डिलिवरी बॉय का काम करता था। घर पर मां ममता देवी और दो बहिने कामिनी व दामिनी के भरण पोषण की जिम्मेदारी निभा रहा था। बुधवार को उसे बुखार आया तो वह अपनी बाइक पर मां ममता देवी और चचेरे भाई आकाश को बैठाकर पास के ही गांव जुआ स्थित एक झोला छाप के पास दवा लेने गया। हालत देखकर झोला छाप ने उसका इलाज शुरू किया। हालत बिगड़ती देख बाबरपुर कस्बा स्थित एक निजी चिकित्सक के पास अपनी गाड़ी में बैठाकर ले गया। जहां चिकित्सक ने हाथ खड़े कर दिए। यह देख झोला छाप डॉक्टर भाग गया। परिजन उसे कानपुर लेकर जा रहे थे। रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। घर वालों ने झोला छाप पर गलत इलाज करने का आरोप लगाया है।
पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा शव
कोतवाल राजकुमार सिंह ने बताया कि विवेक की हुई मौत के मामले में उसके चाचा शंभू दयाल की ओर से पोस्टमॉर्टम कराने के लिए सूचना दी गई है। उसके आधार पर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।

About sach-editor

Check Also

ब्लॉक गेट के पास जिला कार्यालय में व्यापारियों ने जमकर खेली होली प्रतिनिधि उद्योग व्यापार मंडल के नेतृत्व में रंगों से सराबोर हुआ आयोजन

ब्लॉक गेट के पास जिला कार्यालय में व्यापारियों ने जमकर खेली होली प्रतिनिधि उद्योग व्यापार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *