Breaking News

लखनऊ/ कानपुर देहात-वेबसाइट पर शासनादेश अपलोड न करने वाले विभागों पर होगी सख्ती

वेबसाइट पर शासनादेश अपलोड न करने वाले विभागों पर होगी सख्ती

कोई भी शासनादेश तभी होगा वैध जब शासनादेश वेबसाइट पर होगा अपलोड

 

लखनऊ/ कानपुर देहात…. प्रदेश सरकार शासनादेश वेबसाइट पर अपलोड न करने वाले विभागों पर सख्ती बरतने जा रही है। सचिवालय प्रशासन ऐसे विभागों की सूची तैयार करने जा रहा है जो शासनादेश की वेबसाइट ( http://shasnadesh.up.gov.in ) पर अनिवार्य रूप से अपने शासनादेश अपलोड नहीं करते हैं। ऐसे विभागों की सूचना मुख्य सचिव को दी जाएगी। इस बाबत प्रमुख सचिव के. रविंद्र नायक ने समस्त अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव एवं सचिव को आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए हैं।
सरकार ने सभी विभागों को अपने यहां के सभी शासनादेशों को वेबसाइट में अपलोड करने के नियम बनाए हैं। सचिवालय प्रशासन ने एक बार फिर सभी अपर मुख्य सचिव / प्रमुख सचिवों को सभी विभागों के शासनादेश अनिवार्य रूप से ऑनलाइन अपलोड कराने के लिए पत्र भेजा है। इसमें लिखा गया है कि यदि कोई विभाग शासनादेशों एवं उनके संशोधनों को वेबसाइट पर अपलोड नहीं करता है तो यह तथ्य मुख्य सचिव के संज्ञान में लाया जाएगा और संबंधित विभाग के प्रमुख पर कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। अत: निहित व्यवस्था के अनुसार शासनादेशों को अपलोड किए जाने हेतु संबंधित अधिकारियों को कड़ाई से अनुपालन करने के लिए निर्देशित करें।

About sach-editor

Check Also

पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने हेतु जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग को दिए कड़े निर्देश 28 जून को आयोजित वृहद पल्स पोलियो अभियान में शत-प्रतिशत 0 से 05 वर्ष के बच्चों तक पहुँचे स्वास्थ्य विभागः जिलाधिकारी गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों का शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करने के निर्देश संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने हेतु आशाओं के माध्यम से जनता को करें जागरूक। विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान 01 जुलाई से 31 जुलाई तक, दस्तक अभियान 11 जुलाई से 31 जुलाई तक। जिलाधिकारी कपिल सिंह की अध्यक्षता में जनपदीय स्वास्थ्य समिति की मासिक समीक्षा बैठक माँ मुक्तेश्वरी देवी सभागार, कलेक्ट्रेट में आयोजित की गई। बैठक में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान 01 जुलाई से 31 जुलाई तक, दस्तक अभियान 11 जुलाई से 31 जुलाई तक तथा आगामी 28 जून 2026 को आयोजित होने वाले पल्स पोलियो अभियान की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा करते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में जिलाधिकारी ने आगामी पल्स पोलियो अभियान को जनपद की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल करते हुए निर्देशित किया कि अभियान के दौरान कोई भी पात्र बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रहे। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग,

पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने हेतु जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग को दिए कड़े निर्देश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *