Breaking News

कानपुर देहात.-रिचा दुबे मामले की सुनवाई अब 26 फरवरी को होगी

रिचा दुबे मामले की सुनवाई अब 26 फरवरी को होगी

 

कानपुर देहात…..बिकरू कांड के मुख्य आरोपी विकास दुबे की पत्नी रिचा दुबे पर दूसरे की आई डी से लिए गए सिम का प्रयोग करने का मामले की सुनवाई माननीया सीजेएम कोर्ट में चल रही है।गुरुवार को रिचा दुबे के कोर्ट उपस्तिथ न होने पर उनकी हाजरी माफी दी गई। अब कोर्ट ने मामले की सुनवाई को 26 फरवरी की तिथि नियत की है।
चौबेपुर क्षेत्र के बिकरू गांव में दो जुलाई 2020 को दबिश देने गई पुलिस टीम पर विकास दुबे गैंग ने फायरिंग कर दी थी। घटना में आठ पुलिस कर्मियों की मौत हो गई थी, जबकि कई लोग घायल हो गए थे। मामले में पुलिस ने विकास दुबे की पत्नी रिचा दुबे सहित सात आरोपियों पर दूसरे की आई डी से लिए गए सिम कार्ड का प्रयोग करने का मामला दर्ज किया था । मामले की सुनवाई माननीया सी.जे .एम श्रीमती अलंकृता शक्ति त्रिपाठी की अदालत में चल रही है।बचाव पक्ष के अधिवक्ता पवनेश कुमार शुक्ला ने बताया कि गुरुवार को रिचा दुबे के कोर्ट उपस्तिथ न होने पर हाजिरी माफीनामा कोर्ट में दिया गया वहीं अन्य आरोपी कोर्ट में पेश हुए । अब कोर्ट ने मामले की सुनवाई को 26 फरवरी की तिथि नियत की है।

About sach-editor

Check Also

श्रीरामलीला समिति अकबरपुर कानपुर देहात विवाद का हुआ समाप्त दोनों पक्ष में बनी आम सहमति 24 अगस्त को शाम 5:00 बजे होगी कार्यकारिणी की बैठक 15 सदस्यों की अपने पदाधिकारी पूर्व में हुए वायरल विडिओ का संज्ञान लेते हुए जिला प्रशासन के निर्देश पर सदर एसडीएम राजकुमार पाण्डेय, सदर क्षेत्राधिकारी संजय सिंह तहसीलदार पवन कुमार, सदर कोतवाल हरमीत सिंह की मौजूदगी में तहसील सभागार अकबरपुर में समिति से जुड़े व वर्ष 2026-27 के लिए बनाई गई

श्रीरामलीला समिति अकबरपुर कानपुर देहात विवाद का हुआ समाप्त दोनों पक्ष में बनी आम सहमति …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *