Breaking News

कानपुर देहात रूरा कस्बे में कारोबारी से साइबर ठगो ने ठग लिए 97 हजार रुपए

कानपुर देहात

रूरा कस्बे में कारोबारी से साइबर ठगो ने ठग लिए 97 हजार रुपए

मेडिकल सलाह को गूगल से सर्च करके नंबर मिलाना कारोबारी को पड़ा महंगा

पीड़ित ने उपरोक्त मामले की पुलिस से की शिकायत, साइबर टीम तथा पुलिस ने शुरू की उपरोक्त मामले की जांच

कानपुर देहात…

रूरा कस्बे में मेडिकल सलाह के लिए गूगल से नंबर सर्च करके बात करना एक कारोबारी को महंगा पड़ गया कारोबारी को झांसा देकर साइबर ठगो ने उसे 97 हजार रुपए ठग लिए… अपने साथ ठगी होने की आशंका होने पर पीड़ित ने साइबर हेल्पलाइन के अलावा रुरा थाने की साइबर हेल्प डेस्क में अपनी शिकायत दर्ज कराई है,,, वहीं पुलिस ने भी उपरोक्त मामले की जांच शुरू कर दी है….
रूरा कस्बे में अकबरपुर रोड पर स्थित मंडी समिति के पास बिल्डिंग मटेरियल की दुकान चलाने वाले गोविंद पालीवाल ने शनिवार की सुबह स्क्रीन के किसी अच्छे डॉक्टर से सलाह लेने के लिए मोबाइल पर गूगल से कानपुर का एक नंबर निकाल करके अपॉइंटमेंट लिया था,, थोड़ी देर बाद उनके पास आई एक फोन कॉल में उनसे डॉक्टर से अपॉइंटमेंट कंफर्म करने के लिए 10000 रुपए एडवांस पेमेंट ऑनलाइन भेजने को कहा गया इस पर कारोबारी ने उसके बताए गए नंबर पर ऑनलाइन 10000 रुपए भेज दिए.. इसके कुछ देर बाद व्यापारी के खाते से दो बार में 97000 रुपए कट गए बैंक खाते से उपरोक्त धनराशि कटने का संदेश मोबाइल पर आने के बाद पीड़ित कारोबारी ने जब उसे नंबर पर संपर्क किया तो नंबर बिजी बताने लगा,, इस पर कारोबारी को अपने साथ ठगी होने का एहसास हो गया और उसने साइबर हेल्पलाइन के नंबर के साथ ही रुरा थाने की साइबर हेल्प डैक्स में अपनी शिकायत दर्ज कराई… प्रभारी थाना अध्यक्ष धर्मेंद्र मलिक ने बताया है कि शिकायत दर्ज करके उपरोक्त मामले की जांच की जा रही है…

About sach-editor

Check Also

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर सुशासन एवं विकास को समर्पित प्रेस वार्ता आयोजित कानपुर देहात | दिनांक: 12 जून 2026 केंद्र सरकार के सफल, संवेदनशील एवं जनकल्याणकारी 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आज जनपद कानपुर देहात स्थित मां मुक्तेश्वरी देवी सभागार कक्ष कलेक्ट्रेट में माननीय मंत्री, मत्स्य विभाग, उत्तर प्रदेश शासन एवं प्रभारी मंत्री जनपद कानपुर देहात डॉ० संजय कुमार निषाद की अध्यक्षता में प्रेस वार्ता आयोजित की गई। इस अवसर पर माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में देश में सुशासन, सेवा, विकास एवं जनकल्याण की दिशा में हुए परिवर्तनकारी कार्यों को रेखांकित किया गया। कार्यक्रम के दौरान मीडिया प्रतिनिधियों के समक्ष वीडियो एवं प्रस्तुतीकरण के माध्यम से वर्ष 2014 के पश्चात केंद्र सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश तथा जनपद में कराए गए विकास कार्यों, लोककल्याणकारी योजनाओं तथा विभिन्न क्षेत्रों में हुए सकारात्मक बदलावों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया गया। माननीय प्रभारी मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार ने समन्वित प्रयासों के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का कार्य किया है। सरकार की प्राथमिकता किसानों की आय वृद्धि, महिलाओं का सशक्तिकरण, युवाओं के लिए अवसर सृजन, गरीब एवं वंचित वर्गों का सामाजिक एवं आर्थिक उत्थान तथा प्रदेश में सुशासन की व्यवस्था को और अधिक मजबूत करना रहा है। उन्होंने बताया कि कृषि क्षेत्र में किसानों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने, कृषि उत्पादन को प्रोत्साहन देने तथा सिंचाई संसाधनों को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से अनेक योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया गया। कृषि आधारित विकास के साथ-साथ ऊर्जा के

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर सुशासन एवं विकास को समर्पित प्रेस वार्ता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *