Breaking News

अपराध गोष्ठी में पुलिस अधीक्षक ने दिए आवश्यक दिशा निर्देश पुलिस अधीक्षक ने विभिन्न बिंदुओं की समीक्षा

अपराध गोष्ठी में पुलिस अधीक्षक ने दिए आवश्यक दिशा निर्देश

पुलिस अधीक्षक ने विभिन्न बिंदुओं की समीक्षा करके थाने पर आने वाले आगंतुक/फरियादियों/जनप्रतिनिधियों/पत्रकार बंधुओ के साथ विनम्रवाद शालीनता का व्यवहार करने के लिए थाना प्रभारियों को दिए निर्देश

कानपुर देहात,,, बृहस्पतिवार को पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय ने पुलिस लाइन स्थित सभागार कक्ष में सभी राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों के साथ अपराध गोष्ठी करके जनपद में अपराध नियंत्रण/कानून व्यवस्था की समीक्षा की एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

मालूम हो कि बृहस्पतिवार को पुलिस लाइन सभागार कक्ष में पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय ने मासिक अपराध गोष्ठी करके जनपद की कानून-व्यवस्था की समीक्षा की। इस गोष्ठी में अपर पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात राजेश पांडेय, एवं समस्त क्षेत्राधिकारियों, के अलावा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

गोष्ठी में लंबित मामलों का शीघ्र निस्तारण, गैंगस्टर एक्ट, एनडीपीएस एक्ट, महिला अपराधों, एवं बच्चों के प्रति अपराधों पर विशेष ध्यान दिया गया एवं निरोधात्मक कार्यवाही की मासिक समीक्षा व प्रगतिशील सूचना के संबंध में दिशा निर्देश दिये गये।

इस गोष्ठी में पुलिस अधीक्षक द्वारा पिछले माह की अपराध स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गई एवं गंभीर अपराधों जैसे डकैती, लूट, चोरी, महिला अपराध, और साइबर अपराधों पर विशेष ध्यान दिया गया तथा इन अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिये आवश्यक कार्यवाही किए जाने के निर्देश दिए गए।

लंबित प्रकरणों और विवेचनाओं का शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारित करने, मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत महिला सम्बन्धी अपराधों की रोकथाम हेतु विशेष अभियान चलाने, पॉक्सो एक्ट के तहत त्वरित कार्रवाई, और महिला हेल्पलाइन की सक्रियता बढ़ाने पर बल दिया गया।

साइबर अपराधों की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए जागरूकता अभियान चलाकर आम-जनमानस को जागरूक करने के सम्बन्ध में निर्देशित किया गया। यातायात नियमों का उल्लंघन रोकने, अवैध पार्किंग, और सड़क दुर्घटनाओं को कम करने हेतु प्रभावी कदम उठाने के लिए यातायात प्रभारी को निर्देशित किया गया।

आई0जी0आर0एस/जनसुनवाई प्रार्थना पत्रों के निस्तारण की स्थिति तथा फीडबैक (संतोषजनक / असंतोषजनक) के संबंध में समीक्षा की गई एवं थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि थाना स्तर पर आईजीआरएस सम्बन्धी कार्य के लिये नियुक्त कर्मचारियों द्वारा शिकायतकर्ता से वार्ता कर उसकी फीडबैक ली जाये एवं शिकायतकर्ता की शिकायत के अनुसार गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करते हुए उसे संतुष्ट किया जाये।

About sach-editor

Check Also

कानपुर ब्रेकिंग टोल प्लाजा पर आयकर विभाग की टीम ने मारा छापा

कानपुर ब्रेकिंग टोल प्लाजा पर आयकर विभाग की टीम ने मारा छापा तीन गाड़ियों से …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *