Breaking News

कानपुर देहात.-स्कूलों में रोड सेफ्टी क्लब का होगा गठन

स्कूलों में रोड सेफ्टी क्लब का होगा गठन

सड़क सुरक्षा जागरूकता पर होंगे विभिन्न कार्यक्रम

 

कानपुर देहात….जिले के सरकारी स्कूलों में पढ़ रहे बच्चों को सड़क सुरक्षा के नियमों की जानकारी देने के लिए शीघ्र ही सभी स्कूलों में रोड सेफ्टी क्लब गठित किए जाएंगे। गौरतलब है कि इस वर्ष को रोड सेफ्टी वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। यूपी के सड़क दुर्घटनाओं के मामले में दूसरे नंबर पर होने के कारण इस योजना को गंभीरता से लिया गया है। इसके तहत इन क्लब के गठन के लिए शासन ने इस संबंध में प्राथमिक, माध्यमिक एवं संस्कृत शिक्षा विभाग को निर्देश जारी किए हैं। जिसके क्रम में जिलाधिकारी के निर्देश पर बेसिक शिक्षा अधिकारी रिद्धी पाण्डेय ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए हैं।
सड़क सुरक्षा पर होंगे कार्यक्रम-
नई योजना के तहत प्रार्थना सभा में बच्चों को हर सप्ताह कम से कम दो बार रोड सेफ्टी की जानकारी दी जाएगी। स्कूल और कॉलेजों में रोड सेफ्टी के संबंध में वाद-विवाद, पोस्टर निबंध प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा। यातायात पुलिस अधिकारियों को भी इस प्रोजेक्ट में शामिल करते हुए उन्हें स्कूलों में आमंत्रित किया जाएगा, जहां पहुंचकर वे बच्चों को सड़क सुरक्षा संबंधी जानकारियां देंगे।
मोबाइल पर बातचीत करना, नाबालिग बच्चों द्वारा वाहन चलाना, गलत ढंग से ओवरटेक करना सामने के ट्रैफिक पर ध्यान नहीं देना, वाहन चलाते समय हैलमेट, सीट बेल्ट नहीं लगाना, यातायात नियमों का उल्लंघन करना, शराब पीकर ड्राइविंग करने के दुष्परिणामों के बारे में बच्चों को जानकारी दी जायेगी।

About sach-editor

Check Also

पुलिस अधीक्षक ने फरियादियों की सुनी समस्याएं, निस्तारण के दिए आदेश कानपुर देहात, 12 जनवरी 2026: पुलिस अधीक्ष

पुलिस अधीक्षक ने फरियादियों की सुनी समस्याएं, निस्तारण के दिए आदेश कानपुर देहात, 12 जनवरी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *