1947 भारत के विभाजन के दौरान सदी का सबसे बड़ा विस्थापन हुआ, जिसमें करीब 2 करोड़ लोगों को अपना घर छोड़ना पड़ा था,, क्षेत्रीय अध्यक्ष भाजपा प्रकाश पाल
बुधवार को भाजपा के जिला कार्यालय में जनपद में प्रस्तावित 11 से तेरह अगस्त तक जनपद की चारों विधानसभा क्षेत्रों निकलने वाली तिरंगा यात्रा को सफल बनाने की निर्धारित की गई रणनीति
कानपुर देहात, दैनिक स्वतंत्र निवेश।भारतीय जनता पार्टी कानपुर देहात के जिला कार्यालय माती में बुधवार को प्रेस वार्ता के दौरान दौरान भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने घर घर तिरंगा -तिरंगा यात्रा के बारे में बताते हुए कहा कि विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के दौरान भाजपा द्वारा संगोष्ठी प्रदर्शनी एवं मौन जुलूस का आयोजन किया जाएगा। 11 अगस्त से 15 अगस्त तक चलने वाले उक्त कार्यक्रमों में तिरंगा यात्रा, प्रतिमाओं पर स्वच्छता , स्मारकों पर माल्यार्पण, किया जाएगा तथा उन्होंने घर-घर तिरंगा, विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस तथा स्वतंत्रता दिवस समारोह की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि 1947 में भारत के विभाजन के दौरान सदी की सबसे बड़ा विस्थापन हुआ। जिसमें दो करोड़ लोगों को अपना घर छोड़ना पड़ा। बेटियों और बहनों की आबरू बचाने के लिए लोग अपने हाथ से हत्या करने पर मजबूर हुए। तिरंगा यात्रा को सफल बनाने के लिए प्रेस वार्ता के बाद पार्टी कार्यालय में एक तिरंगा कार्यशाला का भी आयोजन प्रस्तावित किया गया। इस कार्यशाला का जिला स्तर पर संयोजक सत्यम सिंह चौहान तथा सहसंयोजक परवेश कटियार एवं मनोज शुक्ला को बनाया गया। तिरंगा यात्रा का शुभारंभ 11 से 13 अगस्त में चारों विधानसभा क्षेत्रों में तिरंगा यात्रा युवा मोर्चा के नेतृत्व में होगा।
तिरंगा कार्यशाला में जिला प्रभारी अशोक राजपूत ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि 12 से 14 अगस्त को महापुरुषों के प्रतिमाओं एवं स्मारकों के आसपास स्वच्छता कार्यक्रम चलाया जाएगा। इसी क्रम में 13 व 14 अगस्त को भारत माता के वीर सपूतों की प्रतिमाओं तथा स्मारकों पर माल्यार्पण होगा। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिले के विभिन्न स्थानों पर स्मारकों महापुरुषो एवं शहीदों की प्रतिमाओं को सूचीबद्ध किया गया है।
भाजपा के जिला अध्यक्ष मनोज शुक्ला ने कहा कि 13 एवं 14 अगस्त एवं 15 अगस्त को जन-जन से संपर्क करके प्रत्येक घर तथा व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराने हेतु सभी को संकल्पित करके संगठन के पदाधिकारियो तथा जनप्रतिनिधियों द्वारा पूरे जनपद में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया जाएगा। संगठन के सभी पदाधिकारियों द्वारा जनता से अधिक से अधिक ध्वज खरीदने के लिए प्रोत्साहित भी किया जाएगा। तथा सांसद, विधायक, एमएलसी ,जिला पंचायत अध्यक्ष, नगर पालिका अध्यक्ष, नगर पंचायत अध्यक्ष, ब्लॉक प्रमुख ,सहकारिता के प्रतिनिधि अपने अपने स्तर पर राष्ट्रीय ध्वज उपलब्ध कराएंगे।
इस दौरान भाजपा के जिला अध्यक्ष मनोज शुक्ला, भाजपा के जिला प्रभारी अशोक राजपूत, मदन पांडेय, राजेंद्र सिंह चौहान, राजेश तिवारी, श्याम सिंह सिसौदिया, श्याम मोहन दुबे, रामजी मिश्रा , जितेन्द्र सिंह गुड्डन, विशंभर सोनकर, विकास मिश्रा, भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी विकास जी मिश्रा आदि के अलावा भारी संख्या में भाजपा के अन्य पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई ।