Breaking News

बेमौसम बादल घिरने से प्राकृतिक प्रकोप की आशंका किसानों की चिंता बढ़ी

बेमौसम बादल घिरने से प्राकृतिक प्रकोप की आशंका किसानों की चिंता बढ़ी

मजदूरों की कमी से किसानों फसलों की कटाई मडाई प्रभावित

 

कलमकार

बिधूना,औरैया। पिछले 3 दिनों से अचानक बेमौसम बादलों क उमड़ने घुमड़ने से प्राकृतिक प्रकोप होने की आशंका से किसानों की खेतों में कटाई मड़ाई के लिए तैयार खड़ी रबी की फसलों के साथ खासकर लहसुन प्याज आदि विभिन्न फसलों पर संकट आने की आशंका से किसानों की चिंता और बेचैनी काफी बढ़ी हुई है। खेतिहर मजदूरों की कमी के फसलों की कटाई मड़ाई में व्यवधान उत्पन्न हो रहा है। किसान रात दिन एक करके गर्मी की परवाह किए बिना स्वयं फसलों को समेटने में लगे हुए हैं।
इन दिनों किसानों की रबी की फसल खेतों में पकी तैयार खड़ी हुई है वहीं दूसरी ओर लहसुन प्याज आदि फसलों की खुदाई भी होनी है किंतु इसके बावजूद किसानों को काम के लिए मजदूर ढूंढे नहीं मिल रहे हैं कृषि कार्य बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। यही नहीं किसानों की रबी की प्रमुख फसल उनके साल भर के खाने-दाने के साथ ऊपरी खर्च भी चलाती है किंतु अचानक मौसम का मिजाज बिगड़ने के साथ ही आसमान में बेमौसम बादलों के उमड़ने घुमड़ने से फसलों पर किसी प्राकृतिक प्रकोप होने की आशंका से किसानों की चिंता और बेचैनी काफी बढ़ी हुई है। आलम यह है कि किसान भीषण गर्मी की परवाह के बिना स्वयं रात दिन एक करके अपनी फसलों की कटाई मडाई में लगे हुए हैं। लोगों को मानना है कि यदि बेमौसम बारिश या कोई प्राकृतिक प्रकोप हुआ तो किसानों की बड़ी बर्बादी होने की बात से इंकार नहीं किया जा सकता है।

About sach-editor

Check Also

पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने हेतु जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग को दिए कड़े निर्देश 28 जून को आयोजित वृहद पल्स पोलियो अभियान में शत-प्रतिशत 0 से 05 वर्ष के बच्चों तक पहुँचे स्वास्थ्य विभागः जिलाधिकारी गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों का शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करने के निर्देश संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने हेतु आशाओं के माध्यम से जनता को करें जागरूक। विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान 01 जुलाई से 31 जुलाई तक, दस्तक अभियान 11 जुलाई से 31 जुलाई तक। जिलाधिकारी कपिल सिंह की अध्यक्षता में जनपदीय स्वास्थ्य समिति की मासिक समीक्षा बैठक माँ मुक्तेश्वरी देवी सभागार, कलेक्ट्रेट में आयोजित की गई। बैठक में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान 01 जुलाई से 31 जुलाई तक, दस्तक अभियान 11 जुलाई से 31 जुलाई तक तथा आगामी 28 जून 2026 को आयोजित होने वाले पल्स पोलियो अभियान की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा करते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में जिलाधिकारी ने आगामी पल्स पोलियो अभियान को जनपद की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल करते हुए निर्देशित किया कि अभियान के दौरान कोई भी पात्र बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रहे। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग,

पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने हेतु जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग को दिए कड़े निर्देश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *