Breaking News

युवक की फांसी के फंदे पर झूल कर संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

युवक की फांसी के फंदे पर झूल कर संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

मृतक की पत्नी ने पड़ोसियों पर लगाए गंभीर आरोप पुलिस जांच में जुटी

बिधूना,औरैया। वड़यानी बरौंना कला गांव में एक युवक की खेत पर स्थित एक नीम के पेड़ पर फांसी के फंदे पर झूलकर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मृतक की पत्नी ने पड़ोसियों पर घटना के गंभीर आरोप लगाए हैं, जिनकी पुलिस द्वारा जांच पड़ताल की जा रही है, वहीं पुलिस प्रथम दृष्टया आत्महत्या इसे आत्महत्या मान रही है। सीओ व नायब तहसीलदार की मौजूदगी में वीडियो ग्राफी के बीच शव को पेड़ से नीचे उतरवाया गया, वहीं फॉरेंसिक टीम द्वारा भी मौके पर नमूने दिए गये हैं। बाद में पुलिस ने शव का पंचनामा भरवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ऐरवाकटरा थाना क्षेत्र के ग्राम बडयानी बरौंना कला निवासी लगभग 32 वर्षीय देवेंद्र शाक्य पुत्र वर्मा दीन शाक्य की बीती रात गांव के समीप ट्यूबवेल के पास राजू के साथ के खेत में खड़े नीम के पेड़ पर मफलर के सहारे गले में फांसी के फंदे पर झूल कर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। घटना की जानकारी मिलते ही को बिधूना अशोक कुमार सिंह थाना प्रभारी ऐरवाकटरा संत प्रकाश नायब तहसीलदार बिधूना पुलिस बल के साथ तत्काल मौके पर पहुंच गये और बाद में फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया और वीडियोग्राफी के बीच मृतक युवक के शव को फांसी के फंदे से नीचे उतरवा कर फॉरेंसिक टीम द्वारा भी मौके से नमूने एकत्र किये गये। वहीं मृतक की पत्नी पूजा द्वारा पड़ोसियों पर भूमि विवाद के चलते घटना को अंजाम दिए जाने का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद शव का पंचनामा भरवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इस संबंध में सीओ अशोक कुमार सिंह ने बताया है कि मृतक युवक बुधवार शाम 6 बजे अपने ट्यूबवेल पर गया था बाद में रात्रि 9:00 बजे कटरा थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि उक्त युवक का शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ है।जिस पर वह स्वयं थाना प्रभारी संत प्रकाश व नायब तहसीलदार बिधूना वहां पहुंचे थे। पत्नी पूजा द्वारा लगाए गये गंभीर आरोपों की गहनता से जांच पड़ताल की जा रही है वहीं पता चला है कि उनके पड़ोसी कीरत सिंह जो दिव्यांग अंधे हैं को आवास योजना के तहत आवास स्वीकृत हुआ था जिसका वह निर्माण करा रहे थे और मृतक युवक द्वारा इस निर्माण का विरोध किया जा रहा था बाद में राजस्व विभाग द्वारा निर्माण कार्य रुकवा दिया गया था। सीओ ने यह भी बताया है कि मृतक युवक के शरीर पर कोई चोट आदि के निशान नहीं मिले हैं, वहीं प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला प्रतीत होता है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

About sach-editor

Check Also

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर सुशासन एवं विकास को समर्पित प्रेस वार्ता आयोजित कानपुर देहात | दिनांक: 12 जून 2026 केंद्र सरकार के सफल, संवेदनशील एवं जनकल्याणकारी 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आज जनपद कानपुर देहात स्थित मां मुक्तेश्वरी देवी सभागार कक्ष कलेक्ट्रेट में माननीय मंत्री, मत्स्य विभाग, उत्तर प्रदेश शासन एवं प्रभारी मंत्री जनपद कानपुर देहात डॉ० संजय कुमार निषाद की अध्यक्षता में प्रेस वार्ता आयोजित की गई। इस अवसर पर माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में देश में सुशासन, सेवा, विकास एवं जनकल्याण की दिशा में हुए परिवर्तनकारी कार्यों को रेखांकित किया गया। कार्यक्रम के दौरान मीडिया प्रतिनिधियों के समक्ष वीडियो एवं प्रस्तुतीकरण के माध्यम से वर्ष 2014 के पश्चात केंद्र सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश तथा जनपद में कराए गए विकास कार्यों, लोककल्याणकारी योजनाओं तथा विभिन्न क्षेत्रों में हुए सकारात्मक बदलावों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया गया। माननीय प्रभारी मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार ने समन्वित प्रयासों के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का कार्य किया है। सरकार की प्राथमिकता किसानों की आय वृद्धि, महिलाओं का सशक्तिकरण, युवाओं के लिए अवसर सृजन, गरीब एवं वंचित वर्गों का सामाजिक एवं आर्थिक उत्थान तथा प्रदेश में सुशासन की व्यवस्था को और अधिक मजबूत करना रहा है। उन्होंने बताया कि कृषि क्षेत्र में किसानों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने, कृषि उत्पादन को प्रोत्साहन देने तथा सिंचाई संसाधनों को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से अनेक योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया गया। कृषि आधारित विकास के साथ-साथ ऊर्जा के

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर सुशासन एवं विकास को समर्पित प्रेस वार्ता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *