Breaking News

कानपुर देहात-युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में खाया जहरीला पदार्थ, हुई मौत

युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में खाया जहरीला पदार्थ, हुई मौत

 

कानपुर देहात…. जनपद कानपुर नगर के थाना रेउना क्षेत्र के गिरसी लालपुर गांव निवासी एक 23 वर्षीय युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में कोई जहरीला पदार्थ खा लिया देखते ही देखते उसकी हालत बिगड़ने लगी उसके परिजन उसे निजी वाहन से उपचार के लिए जिला अस्पताल अकबरपुर कानपुर देहात लेकर आए जहां पर मौजूद डॉक्टर पवन पारिया ने उपरोक्त युवक का परीक्षण करने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया….
पुलिस से प्राप्त जानकारी के आधार पर कानपुर नगर के रेउना थाना क्षेत्र के गिरसी लालपुर निवासी 23 वर्षीय पवन पुत्र संतोष कुमार ने अपने ही घर पर संदिग्ध परिस्थितियों में कोई जहरीला पदार्थ खा लिया देखते ही देखते उसकी हालत बिगड़ने लगी उसकी हालत को बिगड़ी हुई देखकर उसके परिजन उसे निजी वाहन से उपचार के लिए जिला अस्पताल अकबरपुर कानपुर देहात लेकर आए जिला अस्पताल में मौजूद डॉक्टर ने उपरोक्त युवक का परीक्षण करने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया…. मृतक के परिजनों ने बताया कि मृतक खेती किसानी एवं मजदूरी का कार्य करता था काम को लेकर उसकी उसकी पत्नी से विवाद हुआ था पत्नी से विवाद होने के बाद उसने गुस्से में आकर कोई जहरीला पदार्थ खा लिया… मृतक के परिजनों की सूचना पर जिला अस्पताल की मोर्चरी में पहुंची पुलिस ने मृतक केशव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है…

About sach-editor

Check Also

संयुक्त निदेशक ने सीएचसी का औचक निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिये कालपी(जालौन) वुधवार को उत्तर प्रदेश स्वास्थ्य एवं चिकित्सा निदेशालय लखनऊ से संयुक्त निदेशक डॉ शालू गुप्ता के नेतृत्व में चिकित्साधिकारी टीम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। उन्होने सीएचसी का घूम-घूमकर निरीक्षण कर परिसर में स्वच्छता बनाए रखने तथा रोगियों का तत्परता से उपचार करने के लिये डॉक्टरों तथा कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिये।

संयुक्त निदेशक ने सीएचसी का औचक निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिये कालपी(जालौन) वुधवार को उत्तर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *