Breaking News

कानपुर देहात-रसूलाबाद में लकड़ी माफिया काट रहें प्रतिबंधित पेड़, चल रहे आरे”

रसूलाबाद में लकड़ी माफिया काट रहें प्रतिबंधित पेड़, चल रहे आरे”

कानपुर देहात
रसूलाबाद तहसील क्षेत्र में इन दोनों लकड़ी माफिया धड़ल्ले से लकड़ी की अवैध कटान कर रहे हैं दिन रात प्रतिबंधित पेड़ों पर आर चल रहा है। लेकिन विभागीय अधिकारी सब कुछ जानते हुए भी अंजान बने है। इससे पेड़ पौधों पर संकट के बादल छाए है। लेकिन वन विभाग के अधिकारी लकड़ी माफियाओं पर ठोस कार्रवाई करने से कटरा है। इससे लकड़ी माफिया पर्यावरण संतुलन के लिए खतरा बन रहे है।
सरकार लगातार जल संचयन को बढ़ावा देने और पर्यावरण कुछ संतुलित रखने के लिए प्रतिवर्ष लाखों पौधों का रोपण कर रही है लेकिन रसूलाबाद क्षेत्र में वन विभाग के अधिकारियों की मिली भगत से के चलते लकड़ी माफिया प्रतिबंधित हरे पेड़ों पर आर चला रहे हैं। क्षेत्र में जगह- जगह आए दिन पेड़ों की कटान हो रही है लेकिन वन विभाग के अधिकारी सब कुछ जानते हुए भी अंजान बने है । लकड़ी माफिया के विरुद्ध ठोस कार्रवाई न होने से प्रतिदिन हरे पेड़ों की कटान जा रही है लेकिन वन विभाग के अधिकारी कार्रवाई करने से कतरा रहे हैं। इससे रसूलाबाद क्षेत्र में कहिंजरी, मलगांव, तिस्ती, नैला कटरा, बिरुहुन शहीद कई अन्य ग्राम पंचायत में भी धड़ल्ले से लकड़ी कटान जा रही है। वन विभाग के द्वारा रोपित किए गए पौधे साफ हो रहे है। वही वन विभाग के कर्मचारियों के लचर रवैया के चलते लकड़ी माफिया जंगलों को काट कर खोया भट्टियों में बेचकर अपनी जेब मजबूत करते दिखाई दे रहे। वहीं ग्रामीणों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि कई जगह भूमाफियाओं द्वारा कब्जा कर खेती किसानी करते नजर आ रहे वहीं मलगांव में हरे नीम के तीन पेड़ काट कर फुर्र हो गए….इसी कड़ी में सिठऊ मताना मजरा गोपालपुर में पानी की टँकी के पास खड़े नीम के हरे पेड़ काट लिए । इससे मानव जीवन में सबसे अधिक उपयोगी पेड़ पौधे पर संकट के बादल दिखाई दे रहे है। जिसके बिना जीव जगत प्राणी स्वास भी नहीं ले सकते और गिरते जल स्तर में सहायक होते हैं जब पेड़ पौधे ही नहीं होंगे तो मानव जीवन के अस्तित्व पर ही खतरा मंडराने लगा है पेड़ो की कटान के बावत जब वन अधिकारी सुरेंद्र नाथ सिंह से जानकारी चाही तो बताया कि पूरे मामले की जांच करने के बाद दूसरी जनों से जुर्माना वसूला जाएगा….

About sach-editor

Check Also

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर सुशासन एवं विकास को समर्पित प्रेस वार्ता आयोजित कानपुर देहात | दिनांक: 12 जून 2026 केंद्र सरकार के सफल, संवेदनशील एवं जनकल्याणकारी 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आज जनपद कानपुर देहात स्थित मां मुक्तेश्वरी देवी सभागार कक्ष कलेक्ट्रेट में माननीय मंत्री, मत्स्य विभाग, उत्तर प्रदेश शासन एवं प्रभारी मंत्री जनपद कानपुर देहात डॉ० संजय कुमार निषाद की अध्यक्षता में प्रेस वार्ता आयोजित की गई। इस अवसर पर माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में देश में सुशासन, सेवा, विकास एवं जनकल्याण की दिशा में हुए परिवर्तनकारी कार्यों को रेखांकित किया गया। कार्यक्रम के दौरान मीडिया प्रतिनिधियों के समक्ष वीडियो एवं प्रस्तुतीकरण के माध्यम से वर्ष 2014 के पश्चात केंद्र सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश तथा जनपद में कराए गए विकास कार्यों, लोककल्याणकारी योजनाओं तथा विभिन्न क्षेत्रों में हुए सकारात्मक बदलावों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया गया। माननीय प्रभारी मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार ने समन्वित प्रयासों के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का कार्य किया है। सरकार की प्राथमिकता किसानों की आय वृद्धि, महिलाओं का सशक्तिकरण, युवाओं के लिए अवसर सृजन, गरीब एवं वंचित वर्गों का सामाजिक एवं आर्थिक उत्थान तथा प्रदेश में सुशासन की व्यवस्था को और अधिक मजबूत करना रहा है। उन्होंने बताया कि कृषि क्षेत्र में किसानों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने, कृषि उत्पादन को प्रोत्साहन देने तथा सिंचाई संसाधनों को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से अनेक योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया गया। कृषि आधारित विकास के साथ-साथ ऊर्जा के

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर सुशासन एवं विकास को समर्पित प्रेस वार्ता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *