Breaking News

कानपुर देहात, 28 सितम्बर 2025 रामलीला मैदान, झींझक में आयोजित रामलीला कार्यक्रम के समापन

धार्मिक आयोजन की गरिमा भंग करने वालों पर जिला प्रशासन और पुलिस की सख्ती

रामलीला मंच पर अशोभनीय नृत्य का वीडियो वायरल — FIR दर्ज, जांच जारी

कानपुर देहात, 28 सितम्बर 2025

रामलीला मैदान, झींझक में आयोजित रामलीला कार्यक्रम के समापन के बाद कुछ अराजक तत्वों द्वारा मंच पर फिल्मी गानों पर अशोभनीय नृत्य प्रस्तुत किया गया, जिससे धार्मिक भावनाएँ आहत हुईं। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद जिला प्रशासन और पुलिस विभाग ने तत्काल संज्ञान लेते हुए सख्त कार्रवाई की है। थाना मंगलपुर में इस संबंध में एफ.आई.आर. संख्या 0339/2025, धारा 296 एवं 299 भारतीय न्याय संहिता (BNS), 2023 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। और दोषियों की पहचान हेतु तकनीकी जांच जारी है। जिलाधिकारी कपिल सिंह ने कहा कि धार्मिक आयोजनों की पवित्रता से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध जिला प्रशासन शून्य सहिष्णुता की नीति पर कार्य करेगा। किसी को भी सामाजिक सद्भाव बिगाड़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी।” वहीं पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय ने कहा कि “सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की गहन जांच कराई जा रही है। दोषी व्यक्तियों की पहचान कर उनके विरुद्ध कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। जिले में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूर्ण सतर्कता बरत रही है।” जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग ने आमजन से अपील की है कि वे शांति एवं सौहार्द बनाए रखें, किसी भी भ्रामक सूचना या अफवाह से बचें तथा संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

About sach-editor

Check Also

व्यापारियों ने दिया डीएम को ज्ञापन आज उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश नेतृत्व के आव्हान पर 15 अक्टूबर से सरकार द्वारा यू पी आई भुगतान पर व्यापरियों से 0.4% यम डी आर का लगाए जाने के विरोध के सम्बंध में आज उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल जनपद कानपुर देहात एवं नगर कार्यकारिणी द्वारा ज्ञापन जिलाध्यक्ष आशीष गुप्ता मोनू के नेतृत्व में पदाधिकारियों के साथ जिलाधिकारी कार्यालय माती पहुंच कर माननीय

व्यापारियों ने दिया डीएम को ज्ञापन आज उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *