Breaking News

कालपी जालौन प्लाट के नाम पर 5 लाख रूपये लेकर हड़पना विधालय प्रबन्धक को पड़ा महंगा

कालपी जालौन

प्लाट के नाम पर 5 लाख रूपये लेकर हड़पना विधालय प्रबन्धक को पड़ा महंगा

न्यायालय के आदेश पर एक इण्टर कालेज के प्रबन्धक शब्बीर खान के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत

कालपी-प्लाट के नाम पर 5 लाख रुपए लेकर हडपना विद्यालय प्रबन्धक को महंगा पड़ गया। पुलिस ने अदालत के आदेश पर उसके खिलाफ धोखाधडी समेत कई संगीन धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

नगर के मुहल्लां रामचबूतरा निवासी इरफान शेख ने राजेपुरा निवासी जमीन कारोबारी शब्बीर खाँ से मौजा लँगरपुर में 6 लाख रुपए में वर्ष 2023 मे तय किया था जिसके लिए उसने 5 लाख रुपए चेक के माध्यम से दिए थे लेकिन कुछ दिनों बाद उक्त क्षेत्र में जमीन की कीमतो मे इजाफा होने पर जमीन कारोबारी ने उसे प्लाट देने से मना कर दिया जिसपर उसने अपनी रकम वापस मांगी तो वह टालमटोल करता रहा और इस प्रक्रिया में लगभग दो वर्ष का समय बीत गया था और बाद में उसने रकम वापस करने से इनकार कर दिया था जिसके चलते इरफान शेख ने इस मामले की शिकायत न्यायालय में की थी और कुछ माह तक चली सुनवाई के बाद अदालत ने शब्बीर खान जो एक इन्टर कालेज का प्रबन्धक है के खिलाफ धोखाधडी समेत कई संगीन धाराओं मे मामला दर्ज कर जांच करने के निर्देश दिए थे और इसी के चलते रविवार को पुलिस ने विद्यालय के प्रबन्धक के खिलाफ विभिन्न सँगीन धाराओ मे मामला दर्ज कर लिया है। कोतवाली प्रभारी परमहँस तिवारी के अनुसार मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी गई है

About sach-editor

Check Also

पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने हेतु जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग को दिए कड़े निर्देश 28 जून को आयोजित वृहद पल्स पोलियो अभियान में शत-प्रतिशत 0 से 05 वर्ष के बच्चों तक पहुँचे स्वास्थ्य विभागः जिलाधिकारी गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों का शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करने के निर्देश संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने हेतु आशाओं के माध्यम से जनता को करें जागरूक। विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान 01 जुलाई से 31 जुलाई तक, दस्तक अभियान 11 जुलाई से 31 जुलाई तक। जिलाधिकारी कपिल सिंह की अध्यक्षता में जनपदीय स्वास्थ्य समिति की मासिक समीक्षा बैठक माँ मुक्तेश्वरी देवी सभागार, कलेक्ट्रेट में आयोजित की गई। बैठक में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान 01 जुलाई से 31 जुलाई तक, दस्तक अभियान 11 जुलाई से 31 जुलाई तक तथा आगामी 28 जून 2026 को आयोजित होने वाले पल्स पोलियो अभियान की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा करते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में जिलाधिकारी ने आगामी पल्स पोलियो अभियान को जनपद की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल करते हुए निर्देशित किया कि अभियान के दौरान कोई भी पात्र बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रहे। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग,

पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने हेतु जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग को दिए कड़े निर्देश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *