Breaking News

अमरौधा में सराफा व्यापारी के सिर में मारी भारी वस्तु ,आंख में झोंकी मिर्च लूट ली जेवर और नकदी

अमरौधा में सराफा व्यापारी के सिर में मारी भारी वस्तु ,आंख में झोंकी मिर्च लूट ली जेवर और नकदी

कानपुर देहात…दुकान बंद कर घर जा रहे बाइक सवार सराफा व्यापारी के सिर पर बाइक सवार बदमाशों ने भारी वस्तु से हमला कर दिया। इसके बाद उनकी आंख में मिर्च झोंक दी और नकदी व जेवर से भरा बैग लूटकर भाग गए। वारदात बृहस्पतिवार शाम भोगनीपुर थाना के अमरौधा में ईंट-भट्ठे के पास हुई। जानकारी पर एसपी अरविंद मिश्र व अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल की। अमरौधा के व्यापारी सोमनाथ के मुताबिक बदमाश 25 हजार रुपये नकदी, करीब पांच तोला सोना, दो किलो चांदी भरा बैग छीन ले गए। सराफ के मुताबिक, जेवर की कीमत करीब सात लाख रुपये है।
अमरौधा के टंडन बाजार निवासी सोमनाथ की पुखरायां में नगर पालिका रोड पर ज्वैलरी की दुकान है। बृहस्पतिवार शाम को वह दुकान बंद कर बाइक से घर अमरौधा के लिए निकले थे। शाम करीब 7:40 बजे ईंट-भट्ठा के पास बाइक सवार बदमाशों ने उनके सिर पर भारी वस्तु से प्रहार कर दिया। इससे उनकी बाइक बेकाबू होकर फिसल गई।
बदमाशों ने उनकी आंख में मिर्च का पाउडर झोंक कर नकदी व जेवर भरा लूट कर भाग निकले। सीएचसी से डॉ. गोविंद प्रसाद ने उनको मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। जानकारी पर पुलिस अधीक्षक अरविंद मिश्रा मौके पर पहुंचे और खुलासे के लिए टीमें गठित कर दी है। बोले जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा।

About sach-editor

Check Also

पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने हेतु जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग को दिए कड़े निर्देश 28 जून को आयोजित वृहद पल्स पोलियो अभियान में शत-प्रतिशत 0 से 05 वर्ष के बच्चों तक पहुँचे स्वास्थ्य विभागः जिलाधिकारी गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों का शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करने के निर्देश संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने हेतु आशाओं के माध्यम से जनता को करें जागरूक। विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान 01 जुलाई से 31 जुलाई तक, दस्तक अभियान 11 जुलाई से 31 जुलाई तक। जिलाधिकारी कपिल सिंह की अध्यक्षता में जनपदीय स्वास्थ्य समिति की मासिक समीक्षा बैठक माँ मुक्तेश्वरी देवी सभागार, कलेक्ट्रेट में आयोजित की गई। बैठक में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान 01 जुलाई से 31 जुलाई तक, दस्तक अभियान 11 जुलाई से 31 जुलाई तक तथा आगामी 28 जून 2026 को आयोजित होने वाले पल्स पोलियो अभियान की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा करते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में जिलाधिकारी ने आगामी पल्स पोलियो अभियान को जनपद की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल करते हुए निर्देशित किया कि अभियान के दौरान कोई भी पात्र बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रहे। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग,

पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने हेतु जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग को दिए कड़े निर्देश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *