Breaking News

कानपुर देहात लग्जरी गाड़ी से सुअरों की चोरी की घटना को

कानपुर देहात

लग्जरी गाड़ी से सुअरों की चोरी की घटना को दे रहे थे अंजाम

अकबरपुर पुलिस ने अपने मजबूत सूचना तंत्र के सहयोग से मध्य प्रदेश के रहने वाले चार युवकों को धर दबोचा
पुलिस गिरफ्त में आए युवकों के कब्जे से पुलिस ने सूअर पकड़ने के शस्त्र एवं एक घायल सूअर को किया है बरामद
कानपुर देहात
अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र से हो रही सुअरों की चोरी के मामले का गुरुवार को अकबरपुर पुलिस ने खुलासा कर दिया लग्जरी कार से सूअर चोरी करके उनका मांस बेचने वाले चार युवकों को अकबरपुर पुलिस ने गिरफ्तार करके उनके कब्जे से एक लग्जरी कार एवं कार की डिग्गी में बंद एक घायल सूअर तथा सूअर पकड़ने के शस्त्र बरामद किए हैं,,,
प्राप्त जानकारी के आधार पर जनपद कानपुर देहात के अकबरपुर कस्बा क्षेत्र से लगातार सूअर चोरी हो रहे थे इसको लेकर अकबरपुर कस्बे के ही निवासी सूअर पालक राजू ने अकबरपुर कोतवाली में सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था बृहस्पतिवार को कस्बा अकबरपुर की चौकी प्रभारी सूर्य प्रताप सिंह तथा उप निरीक्षक पवन सिंह ने टीम सहित रूरा रोड पर मध्य प्रदेश के नंबर की एक कार टाटा टिगोर नंबर एमपी 07 सीजी 6685 को रोक करके उसकी जांच पड़ताल की तो इसमें एक भाला तथा रस्सी आदि के साथ कार की डिग्गी में बंद एक घायल सूअर बरामद हुआ उपरोक्त गाड़ी में बैठे हुए चारों आरोपितों को पुलिस टीम पकड़ करके थाने ले आई पुलिस ने जब उपरोक्त युवकों से पूछताछ की तो उन्होंने अपना नाम सनी लोधी निवासी करौली माता महाल थाना विश्वविद्यालय ग्वालियर, तरुण डागौर निवासी माता महाल थाना विश्वविद्यालय ग्वालियर, दीपक धौलपुरिया निवासी माता महाल थाना विश्वविद्यालय जनपद ग्वालियर के अलावा कोमल निवासी दर्पण कॉलोनी थाना उरावली मध्य प्रदेश बताया पुलिस गिरफ्त में आए आरोपितों ने पुलिस को बताया है कि वह अकबरपुर क्षेत्र में अब तक 34 बार सूअर चोरी करके ले जाने के बाद मुरार में बेच चुके हैं मंगलवार को भी उपरोक्त लोगों ने रूरा रोड पर कब्रिस्तान के पास से पांच सूअर चोरी किए थे इसमें से एक सूअर नहीं बिक पाया था जो गाड़ी की डिग्गी में पड़ा था कोतवाल अकबरपुर सतीश कुमार सिंह ने बताया है कि गिरफ्तार चारों अभियुक्तों से पूछताछ करने के बाद उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है

About sach-editor

Check Also

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर सुशासन एवं विकास को समर्पित प्रेस वार्ता आयोजित कानपुर देहात | दिनांक: 12 जून 2026 केंद्र सरकार के सफल, संवेदनशील एवं जनकल्याणकारी 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आज जनपद कानपुर देहात स्थित मां मुक्तेश्वरी देवी सभागार कक्ष कलेक्ट्रेट में माननीय मंत्री, मत्स्य विभाग, उत्तर प्रदेश शासन एवं प्रभारी मंत्री जनपद कानपुर देहात डॉ० संजय कुमार निषाद की अध्यक्षता में प्रेस वार्ता आयोजित की गई। इस अवसर पर माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में देश में सुशासन, सेवा, विकास एवं जनकल्याण की दिशा में हुए परिवर्तनकारी कार्यों को रेखांकित किया गया। कार्यक्रम के दौरान मीडिया प्रतिनिधियों के समक्ष वीडियो एवं प्रस्तुतीकरण के माध्यम से वर्ष 2014 के पश्चात केंद्र सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश तथा जनपद में कराए गए विकास कार्यों, लोककल्याणकारी योजनाओं तथा विभिन्न क्षेत्रों में हुए सकारात्मक बदलावों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया गया। माननीय प्रभारी मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार ने समन्वित प्रयासों के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का कार्य किया है। सरकार की प्राथमिकता किसानों की आय वृद्धि, महिलाओं का सशक्तिकरण, युवाओं के लिए अवसर सृजन, गरीब एवं वंचित वर्गों का सामाजिक एवं आर्थिक उत्थान तथा प्रदेश में सुशासन की व्यवस्था को और अधिक मजबूत करना रहा है। उन्होंने बताया कि कृषि क्षेत्र में किसानों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने, कृषि उत्पादन को प्रोत्साहन देने तथा सिंचाई संसाधनों को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से अनेक योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया गया। कृषि आधारित विकास के साथ-साथ ऊर्जा के

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर सुशासन एवं विकास को समर्पित प्रेस वार्ता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *