Breaking News

भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में संपन्न हुई प्रेस वार्ता

भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में संपन्न हुई प्रेस वार्ता

कैबिनेट मंत्री संजय निषाद रहे मुख्य अतिथि

भारतीय जनता पार्टी कानपुर देहात उत्तर प्रदेश कैबिनेट मंत्री संजय निषाद जिला अध्यक्ष रेणुका सचान विधान परिषद सदस्य अविनाश सिंह चौहान विधायक पूनम शंखवार पूर्व जिला अध्यक्ष राहुल अग्निहोत्री ने भाजपा पार्टी कार्यालय माती में प्रेस कॉन्फ्रेंस की प्रभारी मंत्री संजय निषाद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा एनडीए सरकार ने मनरेगा की जगह ग्रामीण रोजगार को नई परिभाषा देते हुए वी बी जी राम जी एक्ट 2025 लागू किया है जिससे ग्रामीण विकास को भारत 2047 के संकल्प से जोड़ा जा सके मनरेगा में कमजोर निगरानी के कारण बड़े पैमाने पर घपले हुए जिसमें फर्जी जॉब कार्ड और फर्जी लाभार्थी शामिल थे सोशल ऑडिट मे लगभग 11 लाख घपले सामने आये है कई राज्यों में बड़े घोटाले हुए नए मॉडल में रोजगार की अवधि बढ़ाई गई है मजदूरी का भुगतान जल्द होगा हर साल 125 दिन की रोजगार की गारंटी मिलेगी वन क्षेत्र में काम करने वाले अनुसूचित जाति के कामगारों को 25 दिन अधिक रोजगार मिलेगा जी राम जी अधिनियम में बुवाई और कटाई के मौसम में 60 दिन काम बंद कर दिया जाएगा मजदूरी का भुगतान 15 दिनों के बजाय हर सप्ताह किया जाएगा काम न होने की दशा में भत्ता दिया जाएगा अब काम जीपीएस मोबाइल मॉनिटरिंग के साथ रियल टाइम डाटा पर किया जाएगा नए अधिनियम में भ्रष्टाचार जाएगा गांव का विकास की गति तेज होगी समग्र रूप से यह डिजिटल उपस्थिति AI आधारित धोखाधड़ी पहचान रियल टाइम एम आई यस डैशबोर्ड और अनिवार्य सामाजिक ऑडिट के माध्यम से पारदर्शिता को मजबूत करेगा प्रेस कांफ्रेंस के दौरान महामंत्री बबलू शुक्ला ,साकेत पाल, केपी सिंह ,राकेश तिवारी, बिट्टू द्विवेदी ,अमित राजपूत, श्यामू शुक्ला ,विकास मिश्रा जिला मीडिया प्रभारी आदि रहे

About sach-editor

Check Also

पुलिस अधीक्षक ने फरियादियों की सुनी समस्याएं, निस्तारण के दिए आदेश कानपुर देहात, 12 जनवरी 2026: पुलिस अधीक्ष

पुलिस अधीक्षक ने फरियादियों की सुनी समस्याएं, निस्तारण के दिए आदेश कानपुर देहात, 12 जनवरी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *