Breaking News

कालपी जालौन विश्व जल दिवस में पानी की महत्ता के प्रति जागरूक किया

कालपी जालौन

विश्व जल दिवस में पानी की महत्ता के प्रति जागरूक किया

अनुरागिनी संस्था द्वारा ‘पानी की पाठशाला’ का आयोजन

कालपी (जालौन )

विश्व जल दिवस के अवसर पर अनुरागिनी संस्था के तत्वावधान में तहसील क्षेत्र के ग्राम मुसमरिया स्थित के.पी.एस. प्राथमिक विद्यालय में ‘पानी की पाठशाला’ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बच्चों को जल संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।
विधालय परिसर में आयोजित
कार्यक्रम की शुरुआत चित्रकला प्रतियोगिता से हुई, जिसमें विद्यार्थियों ने अपनी कल्पनाशक्ति और रचनात्मकता के माध्यम से जल संरक्षण के संदेश को रंगों के जरिए प्रस्तुत किया। प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों ने यह दर्शाया कि जल संकट को कम करने में आम नागरिकों की क्या भूमिका हो सकती है और जल बचाने के लिए हमें किन उपायों को अपनाना चाहिए।
कार्यक्रम में संस्था के परियोजना अधिकारी प्रदुम सिंह और परियोजना समन्वयक नितिन कुमार सैनी ने विश्व जल दिवस – 2025 की थीम “ग्लेशियर संरक्षण” पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बच्चों को बताया कि ग्लेशियर पृथ्वी के लिए जल के प्राकृतिक भंडार हैं और इनका तेजी से पिघलना जल संकट को और अधिक गंभीर बना सकता है। जलवायु परिवर्तन और मानवीय गतिविधियों के कारण ग्लेशियरों का क्षरण हो रहा है, जिससे समुद्र के जल स्तर में वृद्धि और पीने के पानी की कमी जैसी समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं।
उन्होंने जल संरक्षण के कुछ महत्वपूर्ण उपायों पर प्रकाश डालते हुए बच्चों को प्रेरित किया कि वे अपने दैनिक जीवन में जल बचाने की आदत डालें। प्रमुख सुझावों में “पानी बचाएं – नल बंद करें, वर्षा जल संग्रह करें”, “रिसाव रोकें – जल कुशल उपकरणों का उपयोग करें” तथा “ऊर्जा बचाएं – सार्वजनिक परिवहन अपनाएं, नवीकरणीय ऊर्जा को प्राथमिकता दें” जैसे उपाय शामिल थे। संस्था पदाधिकारियों और विद्यालय के शिक्षकों के साथ विद्यार्थियों ने विद्यालय परिसर में पौधारोपण भी किया। इस पहल का उद्देश्य न केवल जल संरक्षण, बल्कि हरियाली को बढ़ावा देना और पर्यावरण की रक्षा करना था। अनुरागिनी संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि यदि हम अभी से जल संरक्षण पर ध्यान नहीं देंगे, तो आने वाले समय में जल संकट और भी विकराल रूप ले सकता है।
विद्यालय की इंचार्ज प्रधानाध्यापिका प्रिया चौधरी, सहायक शिक्षिका कीर्ति सिंह, सहायक शिक्षक कृष्णपाल सिंह सेंगर, एवं शिक्षा मित्र सुरजीत सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे।
अनुरागिनी संस्था जल संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा के लिए निरंतर प्रयासरत है और इस प्रकार के कार्यक्रमों के माध्यम से समाज को जागरूक करने के लिए संकल्पबद्ध है। संस्था का मानना है कि जल संरक्षण केवल एक व्यक्ति की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि पूरे समाज को मिलकर इस दिशा में काम करना होगा।

About sach-editor

Check Also

पुलिस अधीक्षक ने फरियादियों की सुनी समस्याएं, निस्तारण के दिए आदेश कानपुर देहात, 12 जनवरी 2026: पुलिस अधीक्ष

पुलिस अधीक्षक ने फरियादियों की सुनी समस्याएं, निस्तारण के दिए आदेश कानपुर देहात, 12 जनवरी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *