विद्यालय में पराक्रम दिवस एवं परीक्षा पे चर्चा-2024 कार्यक्रम के अंतर्गत जिला स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता का 23 जनवरी को होगा आयोजन
कानपुर देहात
कन्द्रीय विद्यालय माती प्राचार्यअसरार हुसैन अंसारी ने केंद्रीय विद्यालय संगठन (मु.) के निर्देशों की जानकारी देते हुए बताया कि पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय माती कानपुर देहात में दिनांक 23.01.2024 को जिलास्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। यह प्रतियोगिता पराक्रम दिवस मानाने एवं परीक्षा पे चर्चा-2024 के सातवे संस्करण के तत्वाधान में आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिता आदित्य L1, चंद्रयान, अतुल्य भारत आदि थीम पर आधारित होगी। इसमें केंद्रीय विद्यालय माती एवं जवाहर नवोदय विद्यालय कानपुर देहात के अतिरिक्त 14 अन्य विद्यालयों के बच्चे प्रतिभाग करने जा रहे हैं। प्रतियोगिता का समय पूर्वाह्न 10 बजे से 12 बजे तक है।