Breaking News

कानपुर देहात-दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर कोयला लदी मालगाड़ी के बोगी में लगी आग

दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर कोयला लदी मालगाड़ी के बोगी में लगी आग

कानपुर देहात। दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर दिल्ली की ओर कोयला लेकर जा रही मालगाड़ी के एक बोगी में धुआं उठता देख रूरा स्टेशन पर रोक लिया गया। सूचना पर आई फायर बिग्रेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इसके बाद मालगाड़ी को गंतव्य की ओर रवाना किया गया। दिल्ली की ओर कोयला लेकर जा रही मालगाड़ी के एक बोगी से धुआं उठता देख रेलवे कर्मचारियों ने स्टेशन मास्टर व चौकी प्रभारी खजान सिंह को सूचना दी। रेलवे के अधिकारियों ने दोपहर 12:40 बजे पर ट्रेन को रूरा स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर चार पर रुकवा लिया।
सूचना पर माती फायर स्टेशन से पहुंची फायर बिग्रेड ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। इसके बाद रेलवे कर्मियों ने मालगाड़ी की जांच करने के बाद 2:45 बजे के करीब मालगाड़ी को गंतव्य की ओर रवाना किया। हालांकि मालगाड़ी के प्लेटफार्म पर खड़े रहने से कोई भी यात्री ट्रेन प्रभावित नहीं हुई है।

About sach-editor

Check Also

पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने हेतु जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग को दिए कड़े निर्देश 28 जून को आयोजित वृहद पल्स पोलियो अभियान में शत-प्रतिशत 0 से 05 वर्ष के बच्चों तक पहुँचे स्वास्थ्य विभागः जिलाधिकारी गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों का शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करने के निर्देश संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने हेतु आशाओं के माध्यम से जनता को करें जागरूक। विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान 01 जुलाई से 31 जुलाई तक, दस्तक अभियान 11 जुलाई से 31 जुलाई तक। जिलाधिकारी कपिल सिंह की अध्यक्षता में जनपदीय स्वास्थ्य समिति की मासिक समीक्षा बैठक माँ मुक्तेश्वरी देवी सभागार, कलेक्ट्रेट में आयोजित की गई। बैठक में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान 01 जुलाई से 31 जुलाई तक, दस्तक अभियान 11 जुलाई से 31 जुलाई तक तथा आगामी 28 जून 2026 को आयोजित होने वाले पल्स पोलियो अभियान की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा करते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में जिलाधिकारी ने आगामी पल्स पोलियो अभियान को जनपद की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल करते हुए निर्देशित किया कि अभियान के दौरान कोई भी पात्र बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रहे। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग,

पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने हेतु जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग को दिए कड़े निर्देश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *