Breaking News

कानपुर देहात-सी.ओ ने आशा कार्यकर्ता के घर पहुंच की जांच, दर्ज किए बयान

सी.ओ ने आशा कार्यकर्ता के घर पहुंच की जांच, दर्ज किए बयान

 

*कानपुर देहात, दैनिक स्वतंत्र निवेश*रसूलाबादथाना क्षेत्र के भीखदेव कहिंजरी बाजार में बुधवार रात को आशा कार्यकर्ता को बंधक बनाकर लूट के मामले में शुक्रवार को सी.ओ रसूलाबाद ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पीड़ित परिवार के बयान के साथ पुलिस गश्त व अन्य बिंदुओं पर जांच की। सीओ राजीव सिरोही, थाना प्रभारी मुकेश कुमार सोलंकी शुक्रवार दोपहर को भीखदेव निवासी सर्वेश शर्मा के घर पहुंचे।
आशा कार्यकर्ता को बंधक बना लूटपाट का मामला सीमा के स्वास्थ्य की जानकारी लेकर परिजनों के बयान दर्ज किए। घर के अंदर व बाहर के निकलने वाले स्थान को देखा। पड़ोस के कुछ लोगों से भी जानकारी ली। सर्वेश ने बताया कि पत्नी का कानपुर के कल्याणपुर स्थित एक अस्पताल में इलाज चल रहा है।
सी.ओ राजीव सिरोही ने बताया कि युवकों के घटना को अंजाम देने के दौरान परिजनों को आहट न मिल पाने से मामला संदिग्ध लग रहा है।

About sach-editor

Check Also

व्यापारियों ने दिया डीएम को ज्ञापन आज उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश नेतृत्व के आव्हान पर 15 अक्टूबर से सरकार द्वारा यू पी आई भुगतान पर व्यापरियों से 0.4% यम डी आर का लगाए जाने के विरोध के सम्बंध में आज उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल जनपद कानपुर देहात एवं नगर कार्यकारिणी द्वारा ज्ञापन जिलाध्यक्ष आशीष गुप्ता मोनू के नेतृत्व में पदाधिकारियों के साथ जिलाधिकारी कार्यालय माती पहुंच कर माननीय

व्यापारियों ने दिया डीएम को ज्ञापन आज उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *